Monday, May 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का श्राद्ध कर्म, सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेता हुए शामिल

April 18, 2023
in Jharkhand, Top News
jagarnath mahto
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो : दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज श्राद्ध कर्म है। जगरनाथ महतो के पैतृक आवास सीमाकुल्ही में श्राद्ध कर्म हो रहा है। राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बादल पत्रलेख, चंपई सोरेन, मथुरा महतो, विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक ममता देवी, इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफिजुल हसन सहित कई विधायक व नेता पहुंचे। जहां दिवंगत जगरनाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पहले से ही पूरी कर ली थी। जगह-जगह पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे।

जानिए क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जगरनाथ महतो के हमारे बीच नहीं रहने से उनके परिवार पर जो पहाड़ टूटा है, उससे कहीं ज्यादा हमारे पार्टी संगठन के लिए यह काफी तकलीफदेह घटना है। लेकिन विधि-विधान को टला नहीं जा सकता है। ये स्पष्ट बात है कि उनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता है। सीएम हेमंत ने कहा कि उनकी कमी को कभी भी भरा नहीं जा सकता है। राज्य की जनता और पार्टी संगठन के प्रति उनकी सोच को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो के सभी विचारों को लोगों के बीच सदैव अमर रखने की कोशिश की जाएगी।

जगरनाथ महतो का एमजीएम अस्पताल में हुआ था निधन

बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गया था। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर राज्य में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय काम किये। खासकर पारा शिक्षकों के हितों का ख्याल रखा।

Related Posts

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
Jharkhand

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।

May 3, 2026
सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
Jharkhand

सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।

May 3, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

May 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
  • सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
  • गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.