रांची. 60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने राजधानी रांची में आज उग्र प्रदर्शन किया। नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने विधानसभा की ओर मार्च किया। काफी संख्या में छात्र विधानसभा के पीछे पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच आक्रोशित छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को लाठी और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रों का जुलूस विधानसभा की तरफ कूच किया। 60-40 नाय चलतो के नारे के साथ विधानसभा घेराव के लिए छात्र आगे बढ़ रहे थे। विधानसभा के समीप बेरिकेडिंग तोड़ने का छात्रों ने प्रयास किया। आक्रोशित छात्रों को जगन्नाथ मंदिर के पास पुलिस ने रोका। पुलिस के द्वारा रोके जाने के बाद छात्र मैदानी रास्ता पकड़कर विधानसभा के पिछले हिस्से पहुंच गए।