हाजीपुर : जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के हाजीपुर में मीडिया से संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार और बिगड़ते कानून-व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया। हाजीपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं इतने दिनों से मैं पैदल चल रहा हूं। मैंने पाया है कि लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बड़ा रूप ले लिया है। जब मैंने पदयात्रा की शुरुआत की थी तब उससे कुछ महीने पहले ही महागठबंधन की सरकार अगस्त में बनी थी।
अफसरशाही से बहुत परेशान हैं जनता
उन्होंने कहा कि चंपारण के लोगों के अंदर कानून व्यवस्था को लेकर काफी आशंका थी। जब पदयात्रा सीवान में पहुंची तब से मैं सीवान के लोगों को कहते हुए सुन रहा हूं कि हर दिन बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। आए दिन मर्डर, चोरी, डकैती की घटना बिहार में बढ़ गई है। आज मोटे तौर पर बिहार की जनता अफसरशाही से भी बहुत परेशान हैं। आज लोगों की नजर में बिहार में अफसरों का भी जंगल राज कायम होता दिख रहा है।