लोहरदगा : जिले के किस्को थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती ने किस्को थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की घटना उस समय हुई है, जब तिसिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थी। तभी सलैया के समीप चारो आरोपियों ने युवती और उसके दोस्त को रोका। आरोपियों ने युवती के दोस्त को मारपीट कर बंधक बना लिया। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजकर किस्को थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।










