Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

पुरी में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

June 20, 2023
in National, Top News
Lord Jagannath
Share on FacebookShare on Twitter

पुरी : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान हैं। वहीं अहमदाबाद में रथ यात्रा शुरू हो गई है। ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी के मंदिर से निकलते हुए गुंडिचा मंदिर जाती है। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ड्रोन से भी निगरानी हो रही है।

रथ यात्रा में 10 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल

पुरी में यात्रा के लिए तीन भव्य रथ बनाए गए हैं। पहले रथ में भगवान जगन्नाथ, दूसरे रथ में बलराम और तीसरे रथ में सुभद्रा सवार होंगी। बता दें कि रथ बनाने के लिए खास तरह के 884 पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल होता है और इनमें पहला कट सोने की कुल्हाड़ी से किया जाता है। पुरी में सुरक्षा बलों के 180 प्लाटून तैनात किए गए हैं। इसके अलावा समुद्र तट पर गश्त के लिए एक तटरक्षक हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जायेगी। बताया जाता है कि पुरी में रथयात्रा में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं पर छिड़केंगे पानी

मुख्य सचिव पी के जेना ने कहा, राज्य सरकार ने पुरी में गर्मी और उमस वाले मौसम को देखते हुए व्यापक इंतजाम किये हैं। कार्यकर्ता श्रद्धालुओं पर पानी छिड़केंगे और किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”रथ यात्रा की सभी को बधाई। जैसा कि हम इस पवित्र अवसर को मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे जीवन को स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि से भर दे।”

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.