Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home MP/UP

मध्य प्रदेश : प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर से इलेक्शन कैम्पेन की करेंगी शुरुआत, मां नर्मदा की पूजा कर कांग्रेस के लिए मांगेगी जीत का आशीर्वाद

June 8, 2023
in MP/UP, Top News
priyanka gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

जबलपुर : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का मेगा प्रचार अभियान 12 जून से शुरू होने का रहा है। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस के इलेक्शन कैम्पेन की शुरुआत करेंगी। प्रियंका गांधी का टूर प्रोग्राम भी फाइनल हो गया है। प्रियंका गांधी मां नर्मदा की पूजा करके कांग्रेस के लिए जीत का आशीर्वाद मांगेगी। इसके साथ आम सभा को भी संबोधित करेंगी। हालांकि, पूर्व निर्धारित रोड शो सुरक्षा कारणों से कैंसल हो गया है। पब्लिक रैली शहीद स्मारक ग्राउंड में रखी जा रही है।

प्रियंका गांधी का ये है पूरा कार्यक्रम

प्रियंका गांधी 12 जून की सुबह 10.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से सुबह 10.45 बजे गौरी घाट पहुंचेगी। यहां प्रियंका गांधी नर्मदा पूजन में भाग लेंगी। गौरीघाट से प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से 11.15 बजे शहीद स्मारक मैदान के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11.30 बजे शहीद स्मारक मैदान में प्रियंका गांधी की आम सभा होगी। करीब डेढ़ घंटे कार्यक्रम स्थल पर बिताने के बाद प्रियंका गांधी दोपहर 01.35 बजे डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

हिमाचल और कर्नाटक की जीत से प्रियंका गांधी का बढ़ा कद

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने पार्टी के भीतर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कद को और बढ़ा दिया है। प्रियंका गांधी इन दोनों राज्यों में पार्टी के लिए स्टार कैम्पेनर की भूमिका अदा की। दोनों राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए अब कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी चुनावी शंखनाद प्रियंका गांधी से कराने जा रही है। 12 जून को प्रियंका गांधी के जबलपुर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए कांग्रेस ने जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं।

2018 में राहुल गांधी ने जबलपुर में नर्मदा पूजा के साथ चुनाव प्रचार का किया था शंखनाद

पूर्व वित्त मंत्री और विधायक तरुण भनोट का कहना है कि साल 2018 में जबलपुर में राहुल गांधी ने भी नर्मदा पूजन के साथ चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था,जिसके कारण महाकोशल इलाके में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था। प्रियंका गांधी भी जबलपुर में चुनावी शंखनाद नर्मदा पूजन के साथ कर रही हैं। प्रियंका गांधी के जबलपुर आने से ना केवल जिले की 8 विधानसभा सीटों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी बल्कि महाकौशल इलाके की बाकी सीटों पर भी इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा।

महाकौशल के सभी इलाके से भीड़ लाने की तैयारी

जबलपुर में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कांग्रेस पार्टी की एक कोर टीम बनाई गई है जिसमें महापौर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ चार विधायक तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना और संजय यादव को शामिल किया गया है। इस टीम की मॉनिटरिंग का जिम्मा राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा के हाथ में है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में महाकौशल की सभी इलाकों से भीड़ लाने की तैयारी है।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि जबलपुर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। महाकौशल की सभी 38 विधानसभा सीटों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा शेखर ने जबलपुर में एक बैठक लेकर कांग्रेस जनों से कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की थी। इसमें कांग्रेस के उन नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था,जो फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे।

Related Posts

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”
Jharkhand

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”

March 19, 2026
रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”
Jharkhand

रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”

March 19, 2026
गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश

March 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.