झारखंड में बड़ा प्रशासनिक (IAS) फेरबदल किया गया है। झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए जानकारी दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत श्री अरवा राजकमल को अगले आदेश तक के लिए खान विभाग निदेशक रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपने कार्यों के साथ-साथ उद्योग झारखंड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
निदेशक, खान, झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित श्री अमित कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त रांची नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया। उप विकास आयुक्त जिला परिषद गोड्डा को श्री संजय सिन्हा को आदेश के लिए झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। अपर सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड रांची के श्री शशि प्रकाश झा को अगले आदेश तक के लिए निदेशक समाज कल्याण झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया।
पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत श्री भोर सिंह यादव को अगले आदेश तक वाणिज्य कर आयुक्त झारखंड रांची का पद सौंपा गया। सुश्री माधवी मिश्रा को अगले आदेश तक के लिए प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची के पद पर नियुक्त किया गया। श्री आदित्य रंजन को अगले आदेश तक पशुपालन झारखंड रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। बता दें कि इस अधिसूचना के क्रम में प्रभारी रहित पदाधिकारी कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड में योगदान करेंगे। यह आदेश है झारखंड के राज्यपाल द्वारा जारी किया गया है।
संपूर्ण लिस्ट आप यह देख सकते हैं-
श्री अरवा राजकमल, भा.प्र.से. एवं अन्य का स्थानान्तरण पदस्थापन










