झारखंड के गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। फेरबदल के बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड के द्वारा पुलिस उप अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार को अगले आदेश तक के लिए आतंकवाद निरोधी दस्ते एटीएस रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
श्री रोहित रंजन पुलिस उपाधीक्षक को अगले आदेश तक के लिए आतंकवाद विरोधी दस्ते एटीएस रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। पुलिस उपाध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद यादव को भी आतंकवाद निरोधी दस्ते एटीएस रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड रांची के द्वारा श्री धनंजय कुमार राम पुलिस उपाधीक्षक को अगले आदेश तक के लिए झारखंड जगुआर एसटीएफ के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इन सभी को अभिलंब प्रभार ग्रहण करने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा आदेश दिया गया है। यह अधिसूचना महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक कार्यालय के द्वारा प्राप्त हुई है।










