Tuesday, February 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Lifestyle

ममता देवी की प्रेरक उड़ान: JSLPS के साथ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल!

रामगढ़ की ममता ने श्रृंगार स्टोर से पार्लर तक बनाई सफलता की राह

July 26, 2025
in Lifestyle, Top News
ममता देवी की प्रेरक उड़ान: JSLPS के साथ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल!
Share on FacebookShare on Twitter

“JSLPS समूह से मिलकर ममता देवी की प्रेणादायक कहानी”
==========
रामगढ़: ममता देवी की कहानी झारखंड के रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के चितरपुर उत्तरी पंचायत की एक प्रेरणादायक मिसाल है, जो बताती है कि आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प से जीवन में कैसे बदलाव लाया जा सकता है। ममता देवी का विवाह 2003 में हुआ था। उनके पति शादी से पहले से ही बाहर मजदूरी का काम करते थे, जिससे ममता देवी को घर की छोटी मोती जरूरतों को पूरा कर पाती थी और आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा और घर चलाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

  • जेएसएलपीएस से जुड़ाव और आजीविका की शुरुआत

2018 में, ममता देवी (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइट) JSLPS से जुड़कर आनंदी आजीविका सखी मंडल की सदस्य बनीं। उन्होंने नियमित बचत करना शुरू किया और ममता देवी के नियामिक्ता बैठक, बचत, लिखने के तरीके को देखते हुए उन्हें समूह का बुक कीपर और ग्राम संगठन का लेखापाल रखा गया । ममता देवी ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की ठानी और सबसे पहले ₹10,000 का लघु ऋण लेकर श्रृंगार स्टोर की स्थापना की। छोटे-मोटे सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री से उन्होंने आधार बनाया। थोड़े समय में ₹25,000 का दूसरा ऋण लेकर व्यापार विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाया। उसके बाद, उन्होंने ₹70,000 का CCL ऋण के माध्यम से लिया और उस राशि से पार्लर के लिए आवश्यक सामग्री-कुर्सी, शीशे, सहायक उपकरण आदि खरीदे। इस पूंजी निवेश ने उनके पार्लर को एक प्रोफेशनल स्वरूप दिया।

  • आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन में बदलाव

अब ममता देवी का पार्लर अच्छी तरह से चल रहा है, जिससे उनकी मासिक आय ₹15,000 से ₹18,000 तक हो गई है और वार्षिक आय 1.5 लाख से अधिक हो रही है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि उनके परिवार की जीवन शैली में भी बड़ा बदलाव आया है। वे अब अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रही हैं और बेहतर भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर रही हैं।

आज ममता देवी न सिर्फ एक व्यवसायी हैं, बल्कि एक प्रेरक है। उनकी कहानी आसपास की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती है। जब एक महिला सफल होती है तब पूरे समुदाय में विश्वास और क्षमता की मानसिकता जागती है। राज्य में JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइट) की पहल ने महिलाओं को ऋण सुविधा, मार्केट लिंकिंग, प्रशिक्षण और बिजनेस सेटअप की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें व्यवसायी के रूप में स्थापित किया है

ममता देवी की यह यात्रा दिखाती है कि सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और परिश्रम से कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है और समाज में एक प्रेरणास्रोत बन सकती है। उन्होंने वित्तीय अनुशासन में विश्वास रखा। ऋण चुकाने की जिम्मेदारी निभाई और धीरे धीरे अपना ऋण समय पर वापिस कर रही है। ममता देवी की कहानी साधारण जीवन से एक साहसिक, सशक्त जीवन की ओर एक प्रेरणास्पद यात्रा है। उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार की दिशा बदली, बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक मॉडल प्रस्तुत किया। उनकी उपलब्धियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब महिलाओं को अवसर और समर्थन मिले, तब वे चमत्कार कर सकती हैं।

Related Posts

Jharkhand

गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!

February 16, 2026
गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!

February 16, 2026
23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!
Jharkhand

23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

February 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!
  • गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
  • 23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.