Monday, May 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मंडल डैम विस्थापितों को बेहतर जीवन: उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, पुनर्वास स्थलों पर सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र विकसित करने के सख्त निर्देश

शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना के अंतर्गत भजना, कूटकू, सनेया, चेमो, खुरा एवं खैरा गांवों के विस्थापित परिवारों के लिए विश्रामपुर और बलीगढ़ में समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने का आदेश – “कोई भी विस्थापित कठिनाई में न रहे”

March 24, 2026
in Jharkhand, Top News
मंडल डैम विस्थापितों को बेहतर जीवन: उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, पुनर्वास स्थलों पर सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र विकसित करने के सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

🔸 शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उतर कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के पुनर्वासितों हेतु सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बैठक का आयोजन

🔸 पुनर्वासितों हेतु मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं विभिन्न निर्माण कार्य को कार्ययोजना बनाते हुए शीघ्र करने का निर्देश

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिसमें, जिसमें उक्त परियोजना से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थें। बैठक के दौरान उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परियोजना अंतर्गत आ रही समस्याओं और सुझावों को सुना। गढ़वा जिला अंतर्गत मंडल डैम मे डूब क्षेत्र में पड़ने वाले कुल 06 गांव यथा-भजना, कूटकू, सनेया, चेमो, खुरा एवं खैरा शामिल है, जबकि लातेहार जिला अंतर्गत जलाशय में डूब डैम के सभी विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित करने के लिए अंचल रंका के मौजा विश्रामपुर एवं अंचल रमकंडा के मौजा बलीगढ़ में भूमि चिन्हित किया गया है। विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित करने के निमित्त मौजा विश्रामपुर एवं मौजा बलीगढ़ में विस्थापितों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे कि रोड, सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्कूल इत्यादि उपलब्ध कराया जाना है। उपायुक्त ने पुनर्स्थापित होने वाले परिवारों के साथ-साथ पहले से निवास कर रहे ग्रामीणों के लिए भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत एवं विकासपरक योजनाओं को सुनिश्चित करते हुए समग्र विकास करने हेतु निर्देशित किया। इसके लिए उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी रंका द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के अनुरूप सभी कार्य का एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिशा में सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी विस्थापन के कारण कठिनाई न हो और सभी को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जाए। पुनर्वास स्थल पर समुचित आधारभुत संरचना विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। उक्त कार्यों में तेजी लाने हेतु उपायुक्त ने सभी ढांचागत निर्माण कार्यों की विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुए आगामी बैठक तक प्रस्तुत करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त डीएफओ ईबी अब्राहम, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमण्डल पदाधिकारी, रंका रूद्र प्रताप, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, विभिन्न अभियंत्रण विभागों के कार्यपालक अभियंता यथा- पथ निर्माण विभाग, विद्युत प्रमण्डल गढ़वा-1, सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वछता विभाग, भवन निर्माण विभाग, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, रंका, रमकंडा, भण्डरिया समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
Jharkhand

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।

May 3, 2026
सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
Jharkhand

सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।

May 3, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

May 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
  • सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
  • गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.