रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। सीएम हेमंत सोरेन की इफ्तार पार्टी में महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, महुआ मांझी, बंधु तिर्की सहित कई छोटे-बड़े नेताओं की मौजूदगी दिखी। वहीं झामुमो के सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
बता दें कि करीब 9 साल बाद मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक समाज से जुड़े लोगों की खूब भागीदारी देखने को मिली। सभी ने झारखंड राज्य की खुशहाली की कामना की।