Tuesday, June 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की पूजा-अर्चना, रथ मेला तैयारियों की समीक्षा की

May 28, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने राजधानी रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आगामी रथ मेला की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, अभिषेक साहू, संजीत यादव, कुमुद रंजन उपस्थित रहे।

…पुरानी परंपरा और भव्यता के साथ इसबार होगा रथ मेला का आयोजन- रामेश्वर उरांव

मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण दो तीन वर्षों तक रथ मेले का भव्य आयोजन नहीं हो सका, लेकिन इस बार रथमेला का पुरानी परंपरा और भव्यता के साथ आयोजन हो, इसे लेकर सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहयोग किया जाएगा। डॉ. उरांव ने कहा कि रथ यात्रा का धार्मिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी है। 20 जून को रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु आते हैं। सबको मेरी ओर से एवं सरकार की ओर से शुभकामनाएं। मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने रथ मेला की तैयारियों को लेकर हो रहे कार्यों का भी जायजा लिया।

रामेश्वर उरांव ने कारीगरों से की मुलाकात

मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि उन्होंने पहली बार 1974 में जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए थे, इसके बाद लगातार कई अवसरों एवं परिचितों के शादी-विवाह कार्यक्रम में यहां आने का मौका मिलता रहा। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा से राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की। साथ ही लोगों के बेहतर जीवन और आर्थिक सुदृढ़ता एवं गरीबी खत्म होने की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद मंत्री रामेश्वर उरांव ने रथयात्रा की तैयारी में लगे स्थानीय कारीगरों से भी मुलाकात की एवं रथ के साथ फोटो भी खिंचवाई और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया एवं निर्माण हो रहे रथ के कार्यों पर भी संतोष जाहिर किया।

इससे पूर्व वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा. राजेश गुप्ता ने विधिवत मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद लिया।

जानिए क्या बोले आलोक दूबे ?

पासवा प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथपुर रथ यात्रा के सेवक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि हर बार रथ यात्रा में शामिल होता रहा हूं लेकिन पिछले दो वर्ष से कोरोना के कारण रथ यात्रा नहीं निकला जिससे लोगों में निराशा थी। इस बार रथ यात्रा को लेकर पूरे राज्य में जगन्नाथ स्वामी के भक्त उत्साहित हैं। आलोक दूबे ने पानी, बिजली, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य सभी जरुरत की चीजें उपलब्ध कराने का अनुरोध सरकार के प्रतिनिधि डा. रामेश्वर उरांव से की। उन्होंने कहा कि पूरे उत्साह से भगवान जगन्नाथ की पूजा होगी। इसमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मैं जगन्नाथ स्वामी से राज्य की खुशहाली, तरक्की की कामना करता हूं।

समाजसेवी व पासवा उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि रथ यात्रा में पूरे राज्य के कोने कोने से लोग शामिल होते हैं। पूरे धूमधाम एवं उत्साह से प्रभू जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी।

मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने कई लोगों को किया सम्मानित

इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे। वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, बबलू वर्मा, अभिषेक साहू, संजीत यादव,कुमुद रंजन, नवीन सिंह, विजय कुमार, अनिकेत राज, रोहित कुमार, दीपक सिन्हा, मनोज तिवारी सहित कई लोगों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।

ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने सौंपा अनुरोध पत्र

जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक व ट्रस्ट के सदस्य ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव से मुलाकात की। एवं शहीद परिजनों को उचित सम्मान देने एवं रथ यात्रा की सफलता से संबंधित अनुरोध पत्र सौंपा। समिति के अन्य सदस्यों ने भी मंत्री से मुलाकात कर मंदिर के विशेष सुविधा के लिए सहयोग भी मांगा।

Related Posts

“बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग
Jharkhand

“बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग

June 29, 2026
बेटियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भड़के गढ़वा DC! कस्तूरबा स्कूल की 77 छात्राओं के बीमार होते ही लिया ‘महा-एक्शन’; वार्डन, रसोइया और शिक्षकों समेत 5 बर्खास्त, कइयों की सैलरी रोकी!
Jharkhand

बेटियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भड़के गढ़वा DC! कस्तूरबा स्कूल की 77 छात्राओं के बीमार होते ही लिया ‘महा-एक्शन’; वार्डन, रसोइया और शिक्षकों समेत 5 बर्खास्त, कइयों की सैलरी रोकी!

June 29, 2026
Jharkhand

अब दूरी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा! रांची में गूंजी साइकिल की घंटी; कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बांटी 693 मुफ्त साइकिलें; मेधावी छात्रों को कोटा भेजकर कराएगी इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी!

June 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग
  • बेटियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भड़के गढ़वा DC! कस्तूरबा स्कूल की 77 छात्राओं के बीमार होते ही लिया ‘महा-एक्शन’; वार्डन, रसोइया और शिक्षकों समेत 5 बर्खास्त, कइयों की सैलरी रोकी!
  • अब दूरी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा! रांची में गूंजी साइकिल की घंटी; कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बांटी 693 मुफ्त साइकिलें; मेधावी छात्रों को कोटा भेजकर कराएगी इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.