- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने की तेनुघाट बहु-ग्रामीण एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा
- 15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों पर होगी नियमसंगत कार्रवाई
*______________श्री योगेन्द्र प्रसाद,मंत्री ,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग*
*=====================*
राँची:- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य में पेयजल विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निदेश दिया की योजनाओं की प्रगति में तेजी लायें तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने में गंभीरता से लें । राज्य स्तर से एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर सभी योजनाओं का स्थलीय अवलोकन एवं विस्तृत समीक्षा कराई जाए तथा जिन योजनाओं में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उनमें 15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों की भी जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वे शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कान्फ्रेस हाॅल में समीक्षा बैठक कर रहे थे । जिसमें धनबाद अंचल अंतर्गत तेनुघाट बहु-ग्रामीण जलापूर्ति एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की गई।
*जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना*
मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है, इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

समीक्षा के दौरान विशेष रूप से गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तृत चर्चा की गई।योजनाओं की भौतिक प्रगति, भुगतान स्थिति, क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से योजनाओं का सत्यापन तथा ग्रामीणों से संवाद, साथ ही क्रियाशील घरेलू नल संयोजन की स्थिति को प्रमुख आधार बनाया गया।
*घरेलू नल संयोजन की स्थिति*
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में घरेलू नल संयोजन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। गोमिया में कुल 52689 घरों में से 35191 घरों में नल जल से युक्त है ,वहीं कसमार में 18574 में से 7499 घरों में ,पेटरवा में 32687 में से 21799 ,नावाडिह में 26625 में से 14437 और चन्द्रपुरा में 11162 में से 9834 घरों में नल से जल युक्त हो गए हैं।
*बैठक में उपस्थित अधिकारी*
राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक, अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता, पीएमयू, मुख्य अभियंता सी.डी.ओ., धनबाद के अधीक्षण अभियंता सहित चास एवं तेनुघाट प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे।











