सिल्ली (रांची) : बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र पर आयोजित विधायक सुदेश कुमार महतो के जन्मदिन पर विधायक लंबोदर महतो एवं अन्य अतिथियों ने एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के विवरणिका का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सहित राजधानी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की लंबी लिस्ट है। इनमें से कई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के बावजूद आर्थिक परेशानी के कारण बीच में ही खेल छोड़ देते हैं।
उन्होंने कहा एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के इस प्रयास से उन प्रतिभाओं को बेहतर करने का मौका मिलेगा। साथ ही राज्य, संस्थान और देश को अच्छे खिलाड़ी यूनिवर्सिटी की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से यह योजना तैयार की है।
एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी (कैथल, हरियाणा) मेंबर ऑफ एकेडमिक काउंसिल के डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीबॉल, क्रिकेट, योगा, कराटे, तायक्वोंडो, फुटबॉल, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वुशू, स्पोर्ट्स, डांस, म्यूजिक, फैशन और कला संस्कृति से जुड़े नेशनल इंटरनेशनल पदक विजेताओं को खेल से जुड़े डिप्लोमा कोर्सेज मुफ्त में दिए जाएंगे।
मौके पर गोमिया विधायक लंबोदर महतो बेरमो में विधानसभा प्रभारी संतोष महतो, यूनिवर्सिटी के अस्सिस्टेंट प्रो. अशोक कुमार, प्रो. सतीश कुमार, रंजीत कुमार, श्रितेश कुमार, सिल्ली पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समीर शर्मा, दीपक महतो आदि उपस्थित रहे।










