Monday, April 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

मॉब लिंचिंग : यूपी के टोलकर्मी की बिहार में हत्या, बृजभूषण शरण का पक्ष लेने पर हरियाणवी बाउंसर ने पीट-पीटकर मार डाला

मृतक के पिता ने लगाया आरोप

June 19, 2023
in Bihar, MP/UP, Top News
murder
Share on FacebookShare on Twitter

भोजपुर : बिहार के भोजपुर में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। यह घटना टोल प्लाजा पर हुआ। हत्यारे टोल प्लाजा के ही बाउंसर हैं और मरने वाला यहीं का सुपरवाइजर। कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर यूपी निवासी टोल सुपरवाइजर की महज 50 रुपये चुराने के आरोप में चार हरियाणवी बाउंसर ने हैवानों की तरह पीट-पीटकर जान ले ली। यूपी के दो बाउंसरों ने भी उनका साथ दिया।

बृज भूषण सिंह का पक्ष लेना सुपरवाइजर पर पड़ा भारी

पीटे जाते समय आरोप तो 50 रुपये चोरी का था, लेकिन बताया जा रहा है कि यह सुपरवाइजर इन दिनों पहलवान विवाद में फंसे बृज भूषण सिंह का पक्ष लेता था। हरियाणवी बाउंसर इसी से गुस्से में थे और छोटी-सी चोरी की बात सामने आने पर टारगेट कर हत्या की गई। पकड़कर बुरी तरह पीटे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रमोद कुमार ने टोल के बाउंसर व अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए। कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना फोरलेन पर कुल्हड़िया स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्मी बलवंत सिंह के रूप में हुई है।

मौत के बाद वीडियो वायरल

गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकापुर निवासी सूर्य नारायण सिंह का बेटा बलवंत सिंह युवा था। वह बिहार के भोजपुर में एनएचएआई के नवनिर्मित कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर था। उसपर आरोप लगाया गया कि उसने 50 रुपये की चोरी की है। उसका पक्ष सुने बगैर टोल प्लाजा पर कार्यरत बाउंसर उसे नजदीक के होटल की छत पर ले गए और बुरी तरह पीटा। उसके पॉकेट से पैसे छीन लिए। पीटते-पीटते जब बाउंसर थक गए और बलवंत मृतप्राय हो गया तो उसे गोंडा जाने वाली ट्रेन में छोड़ आए। वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आने के बाद उसकी पिटाई का वीडियो सोमवार को सामने आया।

निर्मम तरीके की हत्या

वायरल वीडियो में बलवंत गोलू भैया नाम लेकर गुहार लगाता दिख रहा है। पिटाई करते बाउंसर ग्रुप में कौन-कौन शामिल है, उसका नाम पूछते हैं। बलवंत किसी का नाम नहीं लेता है। वह पिटाई के बाद उठकर खड़ा भी होता है, लेकिन फिर उसका हाथ-पैर पकड़कर जनवरों की तरह पिटाई शुरू कर दी जाती है। पूरा वायरल वीडियो कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास होटल की छत का बताया जा रहा है।

टोलकर्मियों ने बताई हत्या की असल वजह

मौत की सूचना के बाद भी टोलकर्मियों का जमीर आधा ही जागा। आधा इसलिए, क्योंकि हत्या की वजह बता रहे लेकिन खुद को चश्मदीद या गवाह के रूप में सामने लाने से बच रहे हैं। टोलकर्मियों के अनुसार इन दिनों जो राजनीतिक बातें हो रही थीं, उसमें बलवंत और बाउंसर ग्रुप एक-दूसरे के खिलाफ हो गए थे। बलवंत बृज भूषण शरण सिंह का पक्ष ले रहा था, जिससे हरियाणा के रहने वाले बाउंसर नाराज थे। बलवंत सिंह पर जैसे ही पैसा चोरी करने का आरोप लगा तो मौका पाकर इन लोगों ने बदला चुकता कर लिया।

घटना के बाद आरोपी और मैनेजर फरार

बलवंत की मौत की सूचना मिलते ही सोमवार को कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। टोल प्लाजा चलाने वाली एजेंसी ने आरोपियों को पुलिस के पास पहुंचाने की जगह हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के सभी कर्मियों को कहीं और भेज दिया। मैनेजर भी फरार हो गया। जानलेवा पिटाई में हरियाणा के चार व यूपी के दो लड़कों का नाम सामने आ रहा है। यूपी पुलिस की पूछताछ में हरियाणा के रोहतक निवासी अभिमन्यु शर्मा, सुनील जाखर, सुमित, विक्रम कौशिक व यूपी के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह और सागर गोलू की पहचान हो सकी है।

Related Posts

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
Jharkhand

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?

April 19, 2026
झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.