रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते करते हुए झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत करते हुए कहा हेमंत सोरेन से काफ़ी समय से भाई का रिश्ता है।
सीएम केजरीवाल ने मोदी सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय हुआ। दिल्ली के आमलोगों को अपमान किया। उनका जनतांत्रिक हक छीन लिया। मोदी सरकार ने सभी शक्तियां छीन लिया। हमें काम नहीं करने दिया जा रहा है।
दिल्ली के सीएम ने अध्यादेश का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अध्यादेश जारी करके सुप्रीम कोर्ट के आदेश हटा दिया। ये आर्डर 11 मई को आया। ये दिल्ली के लोगों का अपमान है। अध्यादेश जारी कर मोदी सरकार ने 2 करोड़ लोगों को बेघर कर दिया।
‘सीएम हेमंत सोरेन ने सहयोग करने का किया वादा’
उन्होंने कहा कि राज्यसभा में बीजेपी के पास बहुमत नहीं है। सभी विपक्षी पार्टियां एक हो जाएं तो इस आदेश को हटाया जा सकता है। जिस तरीके से दिल्ली में किया गया ऐसा कल झारखण्ड और अन्य राज्यों में भी हो सकता है। कानून पास करके हक को छिना जा सकता है। मोदी सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। इस अध्यादेश का विरोध सभी लोग करें। सभी पार्टियों का सहयोग मिल रहा है। हेमंत सोरेन ने पूरा सहयोग देने का काम किया। जनतंत्र को कुचलने के लिए जो अध्यादेश लाया गया है उसका समर्थन मिल रहा है। सबका समर्थन भी मिल रहा है। झारखंड के लोगों ने दिल्ली के लोगों समर्थन दिया है।










