Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

देवघर में अपराधियों के हौसले बुलंद, टाईट सिक्योरिटी के बावजूद खुलेआम की फायरिंग, दहशत में श्रद्धालु

July 11, 2023
in Crime, Jharkhand
देवघर में अपराधियों के हौसले बुलंद, टाईट सिक्योरिटी के बावजूद खुलेआम की फायरिंग, दहशत में श्रद्धालु
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : एक तरह राजकीय श्रावणी मेला चल रहा है, जहां लाखों कांवड़िया पैदल चलकर बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करते हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसको लेकर देवघर में जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी 24 घंटे की है। इन सबके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां अपराधियों ने खुलेआम अंधाधुंध फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दिया।

जमकर मचाया उत्पात

भीड़भाड़ वाले शिवगंगा से सटे शयनशाला गली में खुलेआम हवाई फायरिंग की और आराम से निकल गए। इतना ही नहीं करीब 15 मिनट तक शयनशाला के समीप अवैध ऑटो पड़ाव में दो बाइक से पहुंचे छह अपराधिक किस्म के युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उस दौरान रोहन कुंजिलवार नाम के एक युवक के साथ युवकों ने मारपीट भी की। इसके बाद वे लोग दो से तीन राउंड हवाई फायरिंग कर चलते बने। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है।

वर्चस्व कायम करने के लिए दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शयनशाला गली में अवैध ऑटो पार्किंग से वसूली को लेकर वर्चस्व कायम करने के लिए अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है। घटना में संलिप्त रहे तीन युवकों अंकुश, सोनू फलाहारी व दीपक के नाम की जानकारी पुलिस को मिली है। इन तीनों के अन्य साथियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

घटनास्थल से दो खोखा बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, एसआई चंदन दुबे, एसआई कुमार अभिषेक, एसआई सुभाष चंद्र प्रमाणिक, एसआई सुमन कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया। वहीं रोहन को थाने लाकर पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस घटना में संलिप्त आरोपितों की तलाश में छापेमारी करने में जुटी है।

आशीष गिरोह के लड़कों ने चलाई गोली- एसपी

देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि बाबा परिहस्त व आशीष मिश्रा गिरोह के बीच रंगदारी वसूली को लेकर वर्चस्व कायम करने के लिए गतिरोध है। इसी क्रम में आशीष गिरोह के लड़कों द्वारा फायरिंग की गयी। घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करायी जा रही है। घटना में संलिप्त अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.