Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

शरद पवार के इस्तीफे के फैसले के बाद NCP नेताओं के छलके आंसू, अजित पवार बोले- पार्टी की बैठक में लिया जायेगा फैसला

May 2, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : शरद पवार के इस्तीफे के फैसले के बाद एनसीपी नेताओं की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने शरद पवार से इस्तीफा देने का फैसला वापस लेने की अपील की। यहां तक की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायक और सेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने भी कहा शरद पवार साहब की तरफ से लिया गया फैसला हमारे लिए भी चौंकाने वाला है। हम भी चाहते हैं कि उन्हें रिटायरमेंट नहीं लेनी चाहिए। हम जानते हैं कि उम्र की पाबंदियां हैं लेकिन उनकी उपस्थिति भी बहुत मायने रखती है।

एनसीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पवार के समर्थन में जोरदार नारेबाजी

पार्टी प्रमुख शरद पवार के अपने पद से हटने की घोषणा के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में वाईबी चव्हाण केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शरद पवार ने जैसे ही एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की उसी समय एनसीपी के तमाम बड़े नेता हाथ जोड़ने लगे। समर्थकों ने पवार के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही उनके समर्थकों ने इस्तीफा देने की घोषणा के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनसीपी विधायक अनिल पाटिल ने कहा शरद पवार ने इस्तीफा दिया तो वह भी विधायक, सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे।

मैं पार्टी में सक्रिय रहूंगा, केवल पद से इस्तीफा दूंगा- शरद पवार

सभी एनसीपी के नेताओं को समझाते हुए शरद पवार ने कहा, मैंने स्पष्ट किया है कि मैं पार्टी में सक्रिय रहूंगा। मैं केवल पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं हमेशा आपके साथ हर कार्यक्रम में रहूंगा। पवार ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे पता है कि कहां रुकना है। उन्होंने कहा कि वह एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

भावुक न हों, पार्टी शरद पवार के अधीन काम करती रहेगी- अजित पवार

शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उनके एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा पर कहा कि कमिटी जो भी फैसला लेगी, वो मान्य होगा। उन्होंने कहा, शरद पवार ने उम्र को देखकर ये फैसला लिया है। अजित पवार ने आगे कहा कि शरद पवार एक नए व्यक्ति को पार्टी का नेतृत्व देने के बारे में सोच रहे हैं। पार्टी शरद पवार के अधीन काम करेगी। जो भी नया नेता होगा, वह हमेशा पवार साहब के अधीन काम करेगा। इस सब के बारे में भावुक न हों। उन्होंने कहा कि उन्होंने शरद पवार से अभी बात की है। उन्होंने कहा है कि वह अपना फैसला नहीं बदलेंगे।

Related Posts

गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

March 23, 2026
गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान
Jharkhand

गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान

March 23, 2026
महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान
Jharkhand

महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान

March 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.