पटना : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी एनडीए और महागठबंधन अभी से शुरू कर दी है। चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपनी जीत की दावेदारी भी कर रही है। इन सबके बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल मजबूती से 2024 का चुनाव लड़ेगी और एनडीए को 40 में से 40 सीटें जीत हम दिलाएंगे।
विपक्ष पर साधा निशाना
पशुपति कुमार पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पूरी पार्टी इंटैक्ट होकर बिहार के चारों तरफ लोगों के लिए काम कर रही है। मेरा दावा है के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर जो कुछ भी हो रहा है वह 2024 में पूरी तरीके से फेल हो जाएगा।
नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ किया धोखा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार पर भाजपा ने भरोसा जताया। उनके साथ चुनाव लड़ा और उनके सीट कम होने के बाद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। वे फिर से महागठबंधन में जाकर सरकार बना लिए हैं।