Saturday, April 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नेमरा में ‘दिशोम गुरु’ को सलाम: शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, हेमंत सोरेन से मिले लोग!

झारखंड के जननायक की स्मृति में भावुक श्रद्धांजलि, गुरुजी के संघर्ष और आदर्शों को किया याद

August 12, 2025
in Jharkhand, Top News
नेमरा में ‘दिशोम गुरु’ को सलाम: शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, हेमंत सोरेन से मिले लोग!
Share on FacebookShare on Twitter

★ स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का लगा तांता, लोगों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

★ लोगों ने “गुरुजी” को जननायक के रूप में याद किया।
=========================
स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आज नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर लोगों ने स्मृति-शेष “गुरुजी” की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । “गुरुजी” को श्रद्धांजलि देने वालों में आम और खास सभी लोग शामिल थे। मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। मालूम हो कि स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “श्राद्ध कर्म” के आज सातवें दिन सुबह से ही उनके नेमरा स्थित पैतृक आवास में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

  • अलग झारखंड राज्य के निर्माण में “गुरुजी” का अतुलनीय योगदान

स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए लोगों ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में “गुरुजी” का अतुलनीय योगदान रहा। झारखंडवासी सदैव उनका ऋणी रहेंगे। “गुरुजी” ने अपना जीवन आदिवासी, गरीब, दलित, शोषित ,वंचित एवं उपेक्षित समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित किया। स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का संघर्ष, आदर्श एवं उनके द्वारा दिखाए रास्ते राज्यवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा, सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश “गुरुजी” को हमेशा जननायक के रूप में याद रखेगा।

स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राज्य के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व मंत्री, सांसद एवं विधायकगण सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Related Posts

‘ग्लोबल’ होगा झारखंड: दावोस और UK से आए निवेश के प्रस्तावों पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब जमीन पर उतरेंगे ऐतिहासिक MoU!
Jharkhand

‘ग्लोबल’ होगा झारखंड: दावोस और UK से आए निवेश के प्रस्तावों पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब जमीन पर उतरेंगे ऐतिहासिक MoU!

April 25, 2026
पलामू DIG का कड़ा संदेश: अपराधियों और नक्सलियों पर रखें ‘पैनी नज़र’, गढ़वा पुलिस को दिए सुरक्षा के खास गुरुमंत्र!
Jharkhand

पलामू DIG का कड़ा संदेश: अपराधियों और नक्सलियों पर रखें ‘पैनी नज़र’, गढ़वा पुलिस को दिए सुरक्षा के खास गुरुमंत्र!

April 24, 2026
गढ़वा से रांची तक गूँजा विकास का मंत्र: CM हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात, अब गांवों में ही बनेंगे ‘आधार कार्ड’!
Jharkhand

गढ़वा से रांची तक गूँजा विकास का मंत्र: CM हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात, अब गांवों में ही बनेंगे ‘आधार कार्ड’!

April 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ‘ग्लोबल’ होगा झारखंड: दावोस और UK से आए निवेश के प्रस्तावों पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब जमीन पर उतरेंगे ऐतिहासिक MoU!
  • पलामू DIG का कड़ा संदेश: अपराधियों और नक्सलियों पर रखें ‘पैनी नज़र’, गढ़वा पुलिस को दिए सुरक्षा के खास गुरुमंत्र!
  • गढ़वा से रांची तक गूँजा विकास का मंत्र: CM हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात, अब गांवों में ही बनेंगे ‘आधार कार्ड’!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.