Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची पहुंचते ही नव प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा, कहा- झारखंड में 5 हज़ार महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म

आदिवासियों को मुख्यमंत्री आवास का करना चाहिए घेराव 

July 8, 2023
in Jharkhand, Top News
रांची पहुंचते ही नव प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा, कहा- झारखंड में 5 हज़ार महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रांची पहुंच गए हैं। जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मध्यप्रदेश की घटना को लेकर कहा कि वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उस आदिवासी के पैर छूये, कुकृत्य करने वाले के घर पर बुलडोजर चला।

बाबूलाल ने सीएम हेमंत को घेरा

वहीं आदिवासी संगठनों के द्वारा आज के भाजपा कार्यालय घेराव के संबंध में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना चाहिए। क्योंकि जब से झारखंड में हेमंत सरकार बनी है तब से राज्य में 5 हजार से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा आदिवासी महिला शिकार हुई है। हेमंत सोरेन पर सवाल दागते हुए कहा कि दुमका, बरहेट जो मुख्यमंत्री की कर्म भूमि है वहां पर महिलाओं को पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। और सीएम हेमंत अभी तक उन पीड़ित परिवारों का सुध तक नहीं ली।

बाबूलाल ने आदिवासियों को दी सलाह

यूसीसी के सवाल को टालते हुए उन्होंने आदिवासियों को सलाह देते हुए कहा कि जो लोग बीजेपी कार्यालय का घेराव करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले सीएम आवास का घेराव करना चाहिए। बाबूलाल ने उमेश कच्छप के आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उनके परिवार सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट गए हैं। वहीं हेमंत सोरेन अभी तक जांच के लिए सीबीआई को नहीं कहा। जांच से क्यों भाग रहे हैं।

भाजपा कार्यालय घेराव पर क्या बोले प्रतुल शाहदेव ?

वहीं भाजपा कार्यालय घेराव के सवाल पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। वे घेराव कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घेराव मुख्यमंत्री आवास का होना चाहिए। इसलिए क्योंकि अब तक के इस कार्यकाल में 5000 से ज्यादा बलात्कार की घटना सामने आ चुकी है। ऐसे में आदिवासी समाज को पहले मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना चाहिए।

यूसीसी को लेकर जगह-जगह हो रहा विरोध प्रदर्शन

बता दें कि पीएम मोदी के यूसीसी को लेकर दिए बयान के बाद आदिवासी समाज में रोष है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। झारखंड की राजधानी रांची भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी यूसीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी कड़ी में यूसीसी के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा शनिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव होना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने डिटेन कर लिया।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.