रांची. साईं नाथ यूनिवर्सिटी की एग्जामिनेशन कंट्रोलर निकिता ठाकुर ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही इन्हें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इनके साथ इनके पति रजनीश कुमार ने भी लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की, जो साईनाथ में एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर हैं। इस दौरान आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक, प्रवक्ता तिवारी जी उपस्थित थे।