Sunday, February 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

‘नीतीश कुमार अगर UPA के संयोजक बनेंगे तो बिहार के लिए होगी गौरव की बात’, सुधाकर सिंह ने JDU को क्यों बताया छोटी पार्टी

April 13, 2023
in Bihar, Top News
sudhakar singh
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : नीतीश कुमार के यूपीए संयोजक बनाए जाने की बात पर राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि जहां तक मुझे पता है कल तक यूपीए की कन्वेनर सोनिया गांधी है। और अभी तक ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है जिसमे ये निर्णय लिया गया हो कि किसी को नया कन्वेनर बनाया जा रहा है। अगर यूपीए कोई नया कन्वेनर बनाता है तो उसका स्वागत है। चुकी राष्ट्रीय लेवल के मसले राष्ट्रीय लेवल पर ही हल किए जाते हैं। लेकिन अभी तक किसी भी नए संयोजक की घोषणा नहीं हुई है।

नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने से बिहार को होगा फायदा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाता है तो बिहार को थोड़ा फायदा होगा। लेकिन अगर कोई यूपीए का नेता ही अगर यूपीए का नेतृत्वकर्ता बनता है तो उसका ज्यादा असर होगा। लेकिन अगर कांग्रेस नीतीश कुमार को यूपीए का संयोजक बनाता है तो बिहार के लिए गौरव की बात है।

जदयू को बताया छोटी पार्टी

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने जेडीयू को छोटी पार्टी बताते हुए कहा कि ये राज्य स्तरीय बहुत ही छोटी पार्टी है। इससे देश को बहुत फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन मैं सभी नेताओ को कहूंगा की मिलजुलकर विपक्ष की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहिए। सभी के अपने जनाधार हैं। सभी के अपने अस्तित्व हैं। इसीलिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

अशोक चौधरी कोर कमेटी के सदस्य नहीं, इसलिए…

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए गए हैं, ये बात सभी को पता है। लेकिन नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी को ये बात मालूम नहीं है कि नीतीश कुमार दिल्ली क्यों गए हैं। इसपर राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि एक कोर कमेटी होती है और उस कमेटी के मेंबर ही जानते है कि उनके नेता किस काम के लिए कहां जा रहे हैं। अशोक चौधरी को सरकार चलाने के लिए नियुक्त किया गया है तो इसीलिए वो सरकार की बात कर रहे हैं। वो कोर कमेटी के सदस्य नहीं है, इसीलिए उन्हें नीतीश कुमार के यात्रा के बारे में जानकारी नहीं है।

पीएम मोदी पर लगे आरोप पर सुधाकर सिंह ने ये कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप है कि वो अडानी और अंबानी के फ्रंट रनर है। ये आरोप कई लोगों ने लगाया है तो क्या वो इसे मानते हैं। ऐसे ही प्रधानमंत्री अगर किसी विपक्ष के नेता के बारे में कुछ बोलते है तो वो उनका व्यक्तिगत धारणा है। बिहार एक बड़ा राज्य है। जो प्रधानमंत्री है और जो प्रधानमंत्री बनना चाहता हैं वो बिहार को गंभीरता से लेता है। वैसे भी बिहार गुजरात से ज्यादा महत्वपूर्ण राज्य है।

अमित शाह से मांझी की मुलाकात पर क्या बोले सुधारकर सिंह

जीतन राम मांझी आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे इसपर राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि अभी तक उनके पार्टी के तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है कि वो अमित शाह से मुलाकात करने क्यों जा रहे हैं। वो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। हो सकता है कि बिहार के विकास के संबध में मुलाकात करने जा रहे होंगे, ये मेरा मानना है।

Related Posts

हाथी हमलों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख! एक भी इंसानी जान नहीं जाएगी – 12 दिनों में मुआवजा, ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू ट्रेनिंग, 6 कुनकी हाथी मंगाए जाएंगे!
Jharkhand

हाथी हमलों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख! एक भी इंसानी जान नहीं जाएगी – 12 दिनों में मुआवजा, ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू ट्रेनिंग, 6 कुनकी हाथी मंगाए जाएंगे!

February 15, 2026
जल-जीवन-आजीविका पर झारखंड की नई साझेदारी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ कुलदीप सिंह – जनजातीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन में बड़ा सहयोग करीब!
Jharkhand

जल-जीवन-आजीविका पर झारखंड की नई साझेदारी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ कुलदीप सिंह – जनजातीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन में बड़ा सहयोग करीब!

February 13, 2026
लोहरदगा में क्रिकेट का धमाल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट में की शिरकत – लोहरदगा लायंस ने 8 विकेट से जीतकर उठाया ट्रॉफी, 60 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके!
Jharkhand

लोहरदगा में क्रिकेट का धमाल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट में की शिरकत – लोहरदगा लायंस ने 8 विकेट से जीतकर उठाया ट्रॉफी, 60 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके!

February 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हाथी हमलों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख! एक भी इंसानी जान नहीं जाएगी – 12 दिनों में मुआवजा, ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू ट्रेनिंग, 6 कुनकी हाथी मंगाए जाएंगे!
  • जल-जीवन-आजीविका पर झारखंड की नई साझेदारी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ कुलदीप सिंह – जनजातीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन में बड़ा सहयोग करीब!
  • लोहरदगा में क्रिकेट का धमाल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट में की शिरकत – लोहरदगा लायंस ने 8 विकेट से जीतकर उठाया ट्रॉफी, 60 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.