Wednesday, August 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

सम्राट चौधरी के ‘मिट्टी में मिला देंगे’ वाले बयान पर नीतीश का पलटवार, कहा- जो मन करे बोले, जो करना है कर दे..

April 23, 2023
in Bihar, Politics, Top News
cm nitish kumar
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के ‘मिट्टी में मिला देंगे’ वाले बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिसे जो करना है करे। ऐसा है तो मिट्टी में मिला दे मुझे। ये लोग यूपी की बात बिहार में कर रहे हैं। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल मेरे लिए किया जा रहा है। बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें बुद्धि नहीं है।

दरअसल, आज बाबू वीर कुंवर सिंह का विजय उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने बिहार में वीर कुंवर सिंह के लिए बहुत काम किया है। इस दौरान उनके साथ विजय चौधरी, लेसी सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “जो ये सब बोलता है, हम कभी इस तरीके से बोलते हैं, जो ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है, समझ लीजिए बुद्धि नहीं है। जो मन करे बोले, जो करना है कर दे। जहां करना है कर दे। आजकल के बीजेपी नेताओं को बुद्धि नहीं है।”

ममता से मुलाकात पर क्या कहा?

वहीं ममता बनर्जी के साथ मुलाकात को लेकर नीतीश ने कहा कि यह सब चीजें अभी पूछने की बात नहीं है। जब सबकुछ कर लेंगे तब इस बारे में बात करेंगे। हम सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं और अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं। मेरी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है। मैं देश के हित में सोच रहा हूं।

NCERT में बदले गए सिलेबस पर बोले नीतीश

बिहार सीएम ने NCERT में बदले गए सिलेबस पर कहा, “अभी जो कुछ हो रहा है, पूरे देश के इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है। कुछ लोग आजकल सब कुछ बदल देना चाहते हैं। सभी पक्षी एक साथ होंगे तो देश सुरक्षित रहेगा। मेरी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है। बहुत विपक्षी दलों से बातचीत हो गई है और कुछ लोगों से बातचीत करनी है।”

क्या कहा था सम्राट चौधरी ने?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बीते शनिवार को पटना में कहा कि नीतीश कुमार सबसे बड़े पलटीबाज नेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के विधायकों के कंधे पर चढ़कर नीतीश कुमार 5 दफे मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा देने का काम किया। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर भरोसा किया था, जब बिहार की जनता नीतीश कुमार को खारिज कर चुकी थी उसके बावजूद पीएम मोदी ने अपना वादा निभाया और नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन नीतीश ने अब अगर पलटी मारी है तो बीजेपी के तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना होगा कि 2024 और 2025 के चुनाव में नीतीश को राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिला दिया जाए।

Related Posts

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026
त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
Jharkhand

त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना

August 26, 2026
जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!
Jharkhand

जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
  • त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
  • जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.