Thursday, April 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

ओडिशा ट्रेन हादसे पर विपक्ष ने कहा- कवच में भी हो गया कांड, इस्तीफे की मांग पर अश्विनी वैष्णव ने दी ये सफाई

June 3, 2023
in National, Top News
railway kavach
Share on FacebookShare on Twitter

Odisha train accident : ओडिशा के बालासोर इलाके में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या कम से कम 280 बताई जा रही है। जबकि, घायलों की संख्या 900 से ज्यादा है। रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने एक बयान में कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है, अब रेस्टोरेशन का काम चल रहा है।

ऐसे हादसों पर पहले के रेल मंत्री दे देते थे इस्तीफा- एनसीपी

इस बीच इस भयावह हादसे पर राजनीति शुरू हो गई है। पहले एनसीपी के उपप्रमुख नेता अजित पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे हादसों पर पहले के रेल मंत्री इस्तीफा दे देते थे। वहीं, दो कदम आगे बढ़ते हुए आरजेडी ने सोशल मीडिया पर रेल मंत्री का पुराना वीडियो साझा करते हुए लिखा- कवच में भी कांड हो गया। इस पूरे मामले में रेलवे ने सफाई भी जारी की है।

जब रेल मंत्री से पूछा गया कि विपक्ष आपका इस्तीफा मांग रहा है तो इस पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये जिस तरह की घटना है, उसमें मानवीय संवेदना बेहद अहम है। मैं यही कहूंगा कि सबसे पहला फोकस रेस्क्यू और रिलीफ पर है।

घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सवाल किया गया कि क्या इस हादसे के पीछे कोई साजिश हो सकती है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

रेल मंत्री घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कहा कि हादसे की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। अभी पूरा फोकस रेस्क्यू पर है। जो लोग घायल हुए हैं, उनके बेहतर इलाज के लिए टीमें जुटी हैं। कमिश्नर रेल सेफ्टी को भी हादसे की जांच के लिए कहा गया है।

राजद ने अश्विनी वैष्णव का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

दरअसल, आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें वैष्णव रेलवे की खास स्कीम कवच के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। वीडियो में रेल मंत्री ऐसा दावा कर रहे हैं कि इस कवच के होने से ट्रेनों के हादसों की संभावना बेहद कम होगी। बेपटरी होने की संभावना भी शून्य हो सकती है। आरजेडी ने इस वीडियो को साझा किया और लिखा, ‘कवच’ भी कांड हो गया? मोदी सरकार के लिए बस ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों में ही इंसान चलते हैं! अगर रेल मंत्री में कुछ नैतिकता और आत्मग्लानि हो तो इतने परिवारों के बर्बाद होने पर तुरंत इस्तीफा दें!

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह

April 23, 2026
देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
Jharkhand

देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन

April 23, 2026
रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

April 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
  • देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
  • रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.