पिपरवार : पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में लेमिनर रिसर्च सेंटर रांची हरमू के द्वारा कल्याणपुर पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इस शिविर में लेमिनर रिसर्च सेंटर के चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की। साथ ही जांच कराने आए ग्रामीणों को दैनिक दिनचर्या में खानपान से मिलने वाली शरीर को खनिज कैलोरी आयरन सहित संतुलित आहार में अपनाए जाने को लेकर विभिन्न व्यंजन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी कृष्णा सिंह, नवीन कुमार, राम दीपक कुमार सहित कल्याणपुर के दर्जनों ग्रामीण इस जांच शिविर में शामिल हुए।










