Friday, May 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अरेस्ट, इस्लामाबाद से लगा धारा 144, PTI नेता ने लगाया पीटने का आरोप

May 9, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार के बाद इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई की नेता मुसर्रत चीमा ने ट्वीट कर दावा किया कि वे लोग इमरान खान को टॉर्चर कर रहे हैं। वे इमरान खान को पीट रहे हैं। पीटीआई ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें इमरान खान के वकील जख्मी दिख रहे हैं। वहीं इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि राजधानी शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि किसी को भी प्रताड़ित नहीं किया गया है।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट के केस में गिरफ्तार किया गया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के नियमों का उल्लंघन हुआ है। कोर्ट में पेश होने से ठीक पहले इमरान खान को गिरफ्तार किया गया। चीफ जस्टिस ने 15 मिनट में प्ळ इस्लामाबाद, गृह सचिव को तलब किया है। अगर 15 मिनट में प्ळ इस्लामाबाद, गृह सचिव नहीं आये तो मुख्यमंत्री को आना पड़ेगा।

इमरान के वकील को लगी चोट

पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी इमरान के वकील का वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह आईएचसी के बाहर बुरी तरह से घायल हैं। इमरान खान के वकील के साथ भी मारपीट की गई है। इमरान खान के वकील का न बह रहा है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है।

कोर्ट परिसर से इमरान खान को किया अगवा, पीटीआई नेता फवाद हुसैन का आरोप

पीटीआई के नेता फवाद हुसैन ने इमरान खान के गिरफ्तारी के बाद ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व पीएम इमरान खान को कोर्ट परिसर से अगवा कर लिया गया है। इसके बाद सैकड़ों वकीलों और आम लोगों को प्रताड़ित किया गया है। इमरान खान को अज्ञात लोगों ने किसी अंजान जगह लेकर गए है।

इमरान खान के गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद हाई कोर्ट के जज ने आंतरिक सचिव और आईजी को आदेश दिया है पुलिस को 15 मिनट के भीतर अदालत में पेश होना होगा। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के नियमों का उल्लंघन हुआ है। कोर्ट में पेश होने से ठीक पहले इमरान खान को गिरफ्तार किया गया।

Related Posts

बंदूक छोड़ने वालों को मुख्यधारा से जोड़ेगी सरकार: गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर ‘बड़ा फैसला’, आवास, बीमा और रोजगार का रास्ता साफ
Jharkhand

बंदूक छोड़ने वालों को मुख्यधारा से जोड़ेगी सरकार: गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर ‘बड़ा फैसला’, आवास, बीमा और रोजगार का रास्ता साफ

May 15, 2026
आपके मकान पर अब नहीं चलेगा ‘बुल्डोजर’: झारखंड सरकार ने खोला राहत का द्वार, घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल से नियमित कराएं अपना आशियाना
Jharkhand

आपके मकान पर अब नहीं चलेगा ‘बुल्डोजर’: झारखंड सरकार ने खोला राहत का द्वार, घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल से नियमित कराएं अपना आशियाना

May 15, 2026
बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बंदूक छोड़ने वालों को मुख्यधारा से जोड़ेगी सरकार: गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर ‘बड़ा फैसला’, आवास, बीमा और रोजगार का रास्ता साफ
  • आपके मकान पर अब नहीं चलेगा ‘बुल्डोजर’: झारखंड सरकार ने खोला राहत का द्वार, घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल से नियमित कराएं अपना आशियाना
  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.