पाकुड़ में रविवार तेज रफ्तार गिट्टी लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में गिर गया। जिसके कारण हाईवा पर सवार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना लिट्टिपाड़ा थाना के सिमलोंग ओपी क्षेत्र की है। दरअसल गिट्टी लदा हाईवा पाकुड़ से गोड्डा जा रही थी। इसी बीच धर्मपुर-गोड्डा के रास्ते चटकाम गांव के समीप गाड़ी का टायर ब्लास्ट हो गया जिस कारण अनियंत्रित होकर हाईवा पुल के नीचे नदी में गिर गया। बहरहाल स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी चालक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चालक का इलाज चल रहा है।










