Monday, August 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप

बंशीधर अनुमंडलीय अस्पताल की बदहाली और गंदगी देख भड़कीं प्रमंडलीय आयुक्त; एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा था पूरा अस्पताल, चेताया— "जनता की सेवा में लापरवाही की तो सीधे नपेंगे अधिकारी"

May 31, 2026
in Jharkhand, Top News
पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप
Share on FacebookShare on Twitter
  • बेहतर कार्यप्रणाली, समयपालन और जवाबदेही से विकास योजनाओं को मिलेगी गति : आयुक्त
  • हर मरीज को मिले बेहतर इलाज
  • अनुमंडलीय अस्पताल और प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था पर आयुक्त सख्त
  • औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक कमियां आई सामने, आयुक्त ने अनुपस्थित कर्मियों पर जताई नाराजगी, वेतन स्थगन का निर्देश
  • प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमूद सहाय ने बंशीधर अनुमंडलीय अस्पताल एवं प्रखंड कार्यालय, रमना का किया औचक निरीक्षण
    *==========*

पलामू प्रमंडल की आयुक्त श्रीमती कुमूद सहाय ने शनिवार को बंशीधर नगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल एवं रमना प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, समयपालन और जवाबदेही पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्यप्रणाली से विकास योजनाओं को गति मिलेगी तथा हर मरीज को समय से गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल और प्रखंड कार्यालय दोनों जगह समस्या सामने आने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त चेतावनी दी। आयुक्त ने प्रखंड कार्यालय एवं अनुमंडलीय अस्पताल में कर्तव्य निर्वहन से अनुपस्थित कर्मियों का निरीक्षण के दिन का वेतन स्थगन (स्थकित करने) का निर्देश दिया।

*अनुमंडलीय अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था एवं स्वच्छता पर जताई नाराजगी*

बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि चिकित्सक एवं कई स्वास्थ्यकर्मी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित थे। अस्पताल में मरीजों की भीड़ होने के बावजूद मात्र एक चिकित्सक ही उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान एक बच्चा तेज बुखार से पीड़ित पाया गया, लेकिन चिंताजनक स्थिति यह रही कि उसे किसी चिकित्सक द्वारा देखा तक नहीं गया था।इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर एवं शौचालयों की स्थिति भी दयनीय पाई गई। गंदगी और अव्यवस्था को देखते हुए आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई तथा अस्पताल परिसर, वार्ड, शौचालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ अस्पताल ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का आधार है। अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाए।

आयुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, भर्ती मरीजों की सतत निगरानी, आपातकालीन सेवाओं की मजबूती तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण में पाई गई कमियों में शीघ्र सुधार नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

*रमना प्रखंड कार्यालय में कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी*

आयुक्त ने रमना प्रखंड कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, रोकड़ बही सहित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजीयों का गहन अवलोकन किया। उपस्थिति पंजी की जांच में पाया गया कि कार्यालय में कार्यरत एवं प्रतिनियुक्त कई कर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में समयपालन और अनुशासन से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालय समय का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए है। यदि कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचेंगे, तो आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रभावित होगा तथा विकास योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक नहीं पहुंच सकेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य के लिए अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें तथा उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।

*जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश*

आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने अभिलेखों एवं पंजीयों का अद्यतन संधारण, कार्यालय व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सेवा में लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी कमियों को तत्काल दूर करने तथा बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

Related Posts

सोन-कनहर परियोजना पर गढ़वा DC का बड़ा आदेश! ‘दिसंबर 2026 तक हर हाल में करें शुभारंभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
Jharkhand

सोन-कनहर परियोजना पर गढ़वा DC का बड़ा आदेश! ‘दिसंबर 2026 तक हर हाल में करें शुभारंभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

August 23, 2026
विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगा हक! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘मंडल डैम पुनर्वास के लिए तुरंत संशोधित करें DPR’
Jharkhand

विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगा हक! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘मंडल डैम पुनर्वास के लिए तुरंत संशोधित करें DPR’

August 23, 2026
फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन
Jharkhand

फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन

August 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सोन-कनहर परियोजना पर गढ़वा DC का बड़ा आदेश! ‘दिसंबर 2026 तक हर हाल में करें शुभारंभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
  • विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगा हक! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘मंडल डैम पुनर्वास के लिए तुरंत संशोधित करें DPR’
  • फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.