Monday, November 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नेशनल लेवल पर चमका झारखंड का पतरातू! ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में मिला प्रतिष्ठित सिल्वर बनयान अवॉर्ड, नई दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों पर्यटन सचिव मुकेश कुमार और निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा ने ग्रहण किया पुरस्कार; रिवरसाइड हेरिटेज श्रेणी में मिली बड़ी सफलता

October 27, 2026
in Jharkhand, Top News
नेशनल लेवल पर चमका झारखंड का पतरातू! ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में मिला प्रतिष्ठित सिल्वर बनयान अवॉर्ड, नई दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान
Share on FacebookShare on Twitter
  • *झारखंड के पतरातू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान*
  • *‘THE WEEK Heritage Awards 2026’ में Riverside Heritage केटेगरी में मिला Silver Banyan Award*
  • *रिवरसाइड हेरिटेज श्रेणी में पतरातू को मिला प्रतिष्ठित सम्मान, झारखंड के पर्यटन विकास को राष्ट्रीय पहचान*
    *====================*
  • *पतरातू को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान झारखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, विकसित होती पर्यटन सुविधाओं और राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।*

*___________*श्री मुकेश कुमार ,पर्यटन सचिव , झारखंड*

*==================*

नई दिल्ली/रांची: झारखंड के पर्यटन क्षेत्र ने राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य के प्रमुख पर्यटन गंतव्य पतरातू को प्रतिष्ठित ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ के अंतर्गत ‘रिवरसाइड हेरिटेज’ श्रेणी में ‘सिल्वर बनयान अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में आयोजित सम्मान समारोह में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार तथा पर्यटन निदेशक श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने यह सम्मान प्राप्त किया।

द वीक पत्रिका द्वारा आयोजित हेरिटेज अवॉर्ड्स के दूसरे संस्करण में देशभर के उन पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासतों और अभिनव पर्यटन पहलों को सम्मानित किया गया, जो भारत की समृद्ध विरासत के संरक्षण, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस वर्ष नौ प्रमुख श्रेणियों में कुल 18 सम्मान तथा आठ विशेष संपादकीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरम घाटियों और विशाल जलाशय के लिए प्रसिद्ध पतरातू झारखंड के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। पतरातू जलाशय में नौकायन, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, म्यूजिकल फाउंटेन तथा अन्य पर्यटन सुविधाओं के विकास ने इसे पर्यटकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभारा है। रिवरसाइड हेरिटेज श्रेणी में प्राप्त यह सम्मान पतरातू की पर्यटन पहचान और इसके विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण मान्यता है।

झारखंड सरकार राज्य की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पतरातू सहित राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आधारभूत संरचना के विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, बेहतर पर्यटन अनुभव तथा स्थानीय समुदायों की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है।

पर्यटन विकास के इन प्रयासों का उद्देश्य स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाना है। आतिथ्य, खान-पान, परिवहन, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन से जुड़ी अन्य सेवाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं एवं समुदायों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस उपलब्धि पर विभागीय सचिव श्री मुकेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन तथा पतरातू पर्यटन परियोजना के विकास में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस सम्मान को झारखंड के पर्यटन क्षेत्र के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे राज्य के अन्य पर्यटन गंतव्यों के विकास, पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय समुदायों की सहभागिता को नई गति मिलेगी।

 

Related Posts

देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन
Jharkhand

देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन

November 14, 2026
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गढ़वा प्रशासन का बड़ा सुरक्षा कवच! जिले के 39 प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे प्रशिक्षित गोताखोर
Jharkhand

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गढ़वा प्रशासन का बड़ा सुरक्षा कवच! जिले के 39 प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे प्रशिक्षित गोताखोर

November 14, 2026
बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों के संरक्षण पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा कदम! मिशन वात्सल्य के तहत 188 बच्चों के स्पॉन्सरशिप भुगतान को मंजूरी
Jharkhand

बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों के संरक्षण पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा कदम! मिशन वात्सल्य के तहत 188 बच्चों के स्पॉन्सरशिप भुगतान को मंजूरी

November 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन
  • छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गढ़वा प्रशासन का बड़ा सुरक्षा कवच! जिले के 39 प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे प्रशिक्षित गोताखोर
  • बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों के संरक्षण पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा कदम! मिशन वात्सल्य के तहत 188 बच्चों के स्पॉन्सरशिप भुगतान को मंजूरी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.