कुमारधुबी (धनबाद) : बकरीद को लेकर कुमारधुबी ओपी और गल्फरबाड़ी ओपी में शांति समिति की बैठक हुई। कुमारधुबी ओपी में वसीम अनवर ख़ान और गल्फ़रबाड़ी ओपी में प्रभारी अश्फाक आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौक़े पर पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बक़रीद पर्व को किस तरह से शांति पूर्वक और भाईचारे के साथ मनाया जाय इस विषय पर बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी। साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। वक्ताओं ने कहा कि इस पर्व के मद्देनज़र पुलिस को चौकस रहना होगा और असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखनी होगी, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो।
बैठक में मौजूद लोगों ने पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर पुलिस को भरपूर सहयोग करेंगे। अगर किसी भी तरह की कोई असामाजिक गतिविधि होती है तो वो पुलिस को फ़ौरन सूचना देंगे।









