Sunday, November 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Delhi

मोदी कैबिनेट की बैठक में IT सेक्टर के लिए PLI स्कीम को मंजूरी, खाद पर सब्सिडी का ऐलान

May 17, 2023
in Delhi, National, Politics, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

Desk. केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कि आईटी हार्डवेयर क्षेत्र के लिए 17,000 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गयी है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी है।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कहा कि प्रोत्साहन योजना की अवधि छह साल है। आईटी हार्डवेयर पीएलआई योजना दो के तहत लैपटॉप, टैबलेट, सभी उपकरणों से लैस पर्सनल कंप्यूटर सर्वर आदि आएंगे। मंत्री ने कहा कि इस प्रोत्साहन योजना से 3.35 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और 2,430 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इससे सीधे तौर पर 75,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में 42 कंपनियों ने पहले साल में 900 करोड़ रुपये का निवेश करना था, उसकी जगह 1600 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। गौरतलब है कि सरकार ने फरवरी, 2021 में 7,350 करोड़ रुपये के व्यय के साथ आईटी हार्डवेयर के लिए पहली पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी। इसमें लैपटॉप, टैबलेट, सभी उपकरणों से युक्त पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर शामिल हैं।

साथ ही केंद्र सरकार ने खाद पर सब्सिडी का एलान किया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में 325 से 350 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपयोग होता है। 100 से 125 लाख मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके को उपयोग होता है। 50-60 लाख मीट्रिक टन एमओपी का इस्तेमाल होता है। किसानों को समय पर खाद मिले इसके लिए मोदी सरकार ने सब्सिडी बढ़ाई पर एमआरपी नहीं बढ़ाई। उन्होंने बताया कि खरीफ फसलों के लिए सरकार ने तय किया है कि भारत सरकार खाद की कीमत नहीं बढ़ाएगी। भारत सरकार खरीफ सीजन की फसल के लिए सब्सिडी में 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Related Posts

बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
Jharkhand

बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

November 21, 2026
पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार
Jharkhand

पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार

November 21, 2026
देश की ‘मिनरल कैपिटल’ झारखंड ने IITF-2026 में बिखेरी अपनी खनिज संपदा की चमक! देश के पहले ‘माइनिंग टूरिज्म’ मॉडल ने खींचा सबका ध्यान, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
Jharkhand

देश की ‘मिनरल कैपिटल’ झारखंड ने IITF-2026 में बिखेरी अपनी खनिज संपदा की चमक! देश के पहले ‘माइनिंग टूरिज्म’ मॉडल ने खींचा सबका ध्यान, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

November 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
  • पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार
  • देश की ‘मिनरल कैपिटल’ झारखंड ने IITF-2026 में बिखेरी अपनी खनिज संपदा की चमक! देश के पहले ‘माइनिंग टूरिज्म’ मॉडल ने खींचा सबका ध्यान, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.