International Yoga Day 2023 : आज दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उपस्थित 180 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत से आया है, लेकिन यह कॉपीराइट, पेटेंटे और रॉयलटी से फ्री है। इसे किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं। योग आपकी आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुकूल है। योग पोर्टेबल है।
180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ पीएम मोदी ने किया योग
पीएम मोदी ने 180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग किया। इससे पहले मोदी के यूएन मुख्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ। यहां यूएन में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बेहद खास है क्योंकि पीएम मोदी के साथ यहां लोग योग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मोदी की लीडरशिप में ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।
अमेरिका में मनाया गया योग दिवस
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में लोगों ने योग किया।










