Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पलामू: पोखरीकला में बुनकरों की धुन और डीआईजी नौशाद आलम का अपनापन: हथकरघा को मिला नया हौसला

नमाज़ से लेकर बुनकरों की बात तक, डीआईजी ने जीता ग्रामीणों का दिल, हुनर को बताया गर्व का कारण

August 21, 2025
in Jharkhand, Top News
पलामू: पोखरीकला में बुनकरों की धुन और डीआईजी नौशाद आलम का अपनापन: हथकरघा को मिला नया हौसला
Share on FacebookShare on Twitter
  • पोखरीकला : जहां हथकरघे की धुन से जुड़ा लोगों का जीवन
  • डीआईजी नौशाद आलम ने बुनकरों से की सीधी बातचीत, कहा- आपका हुनर ही आपकी ताकत है
  • लोहर की नमाज़ अदा कर साझा किया अपनापन

बरवाडीह/मेदिनीनगर। बरवाडीह प्रखंड का पोखरीकला गांव बुधवार को खास बन गया। इस छोटे से गांव में जब डीआईजी नौशाद आलम पहुंचे तो न कोई औपचारिकता थी, न कोई दूरी। वे सीधे गांव की गलियों से होते हुए बुनकरों के घर पहुंचे और उनके चल रहे हथकरघे के पास बैठ गए।

करीने से बुनाई होती चादर और करघे की टक-टक ध्वनि ने उन्हें बरबस आकर्षित किया। उन्होंने बुनकरों के हाथ थाम कर कहा कि आपका यह हुनर केवल कपड़ा नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और पहचान है। यह कला जीवित रहे, इसके लिए मैं आप सबके साथ हूँ।
डीआईजी ने वहां मौजूद बच्चों से भी बातचीत की और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपने गांव की इस कला को भी सीखें। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पोखरीकला को बुनकर गांव के रूप में विकसित किया जाए तो यह न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का अवसर बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए गौरव का कारण भी होगा।

इस मौके पर समाजसेवी हाजी मुमताज अली ने अपने गांव के बुनकरों की कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया और बुनकरों द्वारा बुने शॉल से डीआईजी का सम्मान किया। शॉल ओढ़ते हुए डीआईजी ने भावुक होकर कहा-
“यह मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा है, क्योंकि इसमें आपके पसीने और मेहनत की खुशबू है।”
गांव में ही जब जौहर(दोपहर) की नमाज़ का वक़्त हुआ, तो डीआईजी नौशाद आलम ने ग्रामीणों के साथ सादगीपूर्ण माहौल में जामा masjid mein नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद उन्होंने हाथ उठाकर गांव और यहां के बुनकर परिवारों की तरक्की की दुआ भी मांगी। यह दृश्य देखकर ग्रामीण भावुक हो उठे।
ग्रामीणों ने पहली बार किसी बड़े अधिकारी को इतनी सहजता से अपने बीच पाया। गांव के हिसमूल अंसारी ने कहा कि डीआईजी साहब को देख कर लगा ही नहीं कि वे इतने बड़े पद पर हैं। उन्होंने हमारे साथ बैठकर हमारी बातें सुनीं, यह हमारे लिए गर्व की बात है।
इस दौरान गांव के बुनकरों ने अपनी रोज़मर्रा की चुनौतियों- धागे की बढ़ती कीमत, बाज़ार की कमी और आधुनिक साधनों के अभाव की बातें साझा कीं। डीआईजी ने भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ उच्च स्तर तक पहुँचाई जाएगी।

कार्यक्रम में हिसमूल अंसारी, ऐनुल होदा, जाखिज अंसारी, सुभानी साहब, रहमुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी, हदीश अंसारी, फिरोज आलम, मंसूर आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.