Tuesday, March 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

ईसाइयों के सबसे बड़े देश में हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ी, डेढ़ दशक में दोगुनी हुई आबादी

राजनीति में भी हिंदुओं की बढ़ी पहुंच

June 11, 2023
in National, Top News
usa hindu
Share on FacebookShare on Twitter

Hinduism in USA : ईसाइयों के सबसे बड़े देश अमेरिका में हिंदू धर्म के अनुयायियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब अमेरिका में 30 लाख से ज्या दा हिंदू हो गए हैं। बीते डेढ़ दशक में उनकी आबादी दोगुनी हुई, और वहां एक राज्‍य टेक्सास तो मानो ‘लिटिल इंडिया’ बनकर उभरा है। टेक्सास में रहने वाले हिंदू अन्य मजहबों की तुलना में अधिक शिक्षित हैं। साथ ही, वहां का करीब 20% बिजनेस भी इन्हीं के हाथ में है।

हिंदुओं के लिए टेक्सास मुफीद

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार, आबादी के लिहाज से दुनिया के तीसरे सबसे बड़े देश अमेरिका में अब हिंदुओं की बढ़ती उपस्थिति जनसांख्यिकीय परिवर्तनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हिंदू वहां तेजी से राजनीतिक रूप से भी सक्रिय हो रहे हैं। अमेरिका का दक्षिणी राज्य टेक्सास हिंदुओं के लिए मुफीद रहा है। अमेरिका के उत्तरी और पूर्वी राज्यों जैसे न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, बोस्टन और शिकागो से भारतीयों ने टेक्सास में संभावनाओं को अधिक तलाशा है।

महज 10 साल में ही भारतीयों की आबादी हुई दोगुनी

टेक्सास में 2010 में 2.30 लाख भारतीय थे, जो कि 2020 में बढ़कर लगभग 4.50 लाख हो गए। यानी, महज 10 साल में ही भारतीयों की आबादी यहां दोगुनी हो गई। टेक्सास प्रांत समेत पूरे देश की बात करें, संयुक्त राज्य अमेरिका की हिंदू आबादी दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी आबादी है; 10% एशियाई अमेरिकी, जो संयुक्त रूप से अमेरिकी आबादी का 5.8% हैं, वे हिंदू धर्म के अनुयायी हैं। अमेरिका में अधिकांश हिंदू अप्रवासी (87%) हैं और 9% अप्रवासियों के बच्चे हैं और 10% हिंदू धर्मान्तरित हैं।

टेक्सास के कुल बिजनेस के 20% हिस्से पर भारतवंशी का कब्जा

अमेरिकी राज्य में हिंदुओं के प्रभाव का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि टेक्सास के कुल बिजनेस के 20% हिस्से पर भारतवंशी काबिज हो गए हैं। वहां टेक्नोलॉजी, स्कूल, फाइनेंस, कल्चर और यहां तक कि राजनीति में भी हिंदुओं की पहुंच बढ़ रही है। टेक्सास में आधे से ज्यादा भारतीय 3 सेक्टरों में हैं। और, वो सेक्टर हैं- कंप्यूटर साइंस-स्टेम, मैनेजमेंट और हेल्थकेयर।

योग और ध्यान की लोकप्रियता बढ़ी

अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों में भी हिंदू शीर्ष पदों पर हैं, इसके अलावा, हाल के सालों में वहां योग और ध्यान की लोकप्रियता भी काफी बढ़ी है। अब लगभग 3.6 करोड़ अमेरिकी योग करते हैं और 1.8 करोड़ लोग ध्यान लगाते हैं।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
  • गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
  • 12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.