रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची भ्रमण कार्यक्रम को लेकर रांची के डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान डीसी और एसएसपी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी आज मोराबादी मैदान के बिरसा मुंडा फुटबॉल ग्राउंड स्टेडियम में दी।
गौरतलब है कि झारखंड में नये हाईकोर्ट का उद्घाटन करने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। नया हाईकोर्ट धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर के पास बना है। 24 मई को राष्ट्रपति का आगमन रांची एयरपोर्ट पर होगा। उसके बाद सीधे बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, जिसकी ब्रीफिंग रांची के डीसी और एएसपी ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों के साथ की।
राष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर 15 सौ जवान तैनात किये गये हैं और कई सीनियर अधिकारी कमान संभालेंगे। रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया राष्ट्रपति दौरे को लेकर हम लोगों की तैयारियां पूरी तरह से हो गयी है। चौक चौराहे पर बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ में बाहर से आये लोगों के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।









