देवघर : राजकीय श्रावणी मेला को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां हो रही है। जगह-जगह पर सभी कुछ को दुरुस्त किया जा रहा है। इस बार अधिक मास होने से सावन मेला 2 महीने का लग रहा है। जिला प्रशासन मेले की 2 महीने की तैयारी कर रही है। देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट सहित कई अधिकारियों ने रात 1ः00 तक पूरे मेले का निरीक्षण किया।
4 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला बाबा बैजनाथ देवघर में शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री इस मेले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसको ध्यान में रखते हुए मेले की तैयारी की जा रही है। चाहे बिजली, पानी हो या नाला हो सभी कुछ को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही साथ जिले के सभी पदाधिकारी इस मेले को सफल बनाने के लिए अपने-अपने तरीके से लगे हुए हैं।
बता दें कि पूरे मेले की सुरक्षा में देवघर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट लगे हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार दिक्कत का सामना ना करना पड़े। कावड़िया पथ भी धीरे-धीरे सज रहा है। चारो ओर पंडाल भी बन रहा है, ताकि थके हारे श्रद्धालु पंडाल में जाकर आराम कर सके साथ ही पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था किया गया है। श्रद्धालु भजन कीर्तन के माध्यम से अपने थकान को दूर कर सकते हैं।









