झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आईपीएस प्रशांत सिंह ने झारखंड पुलिस का हाउसिंग कारपोरेशन के मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों और झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
लोकमंच लाईव से बातचीत के दौरान आईपीएस प्रशांत सिंह ने देशवासियों एवं राज्य वासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि आने वाले 25 वर्षों में भारत विकसित देशों की श्रेणी में आएगा, इसे लेकर हमें प्रयासरत होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और निश्चित ही आने वाले 25 वर्षों में भारत विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणी होगा।
आने वाले 25 साल देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण
झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आईपीएस प्रशांत सिंह ने इस बात पर बल दिया कि आने वाले 25 साल भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणी देश बनाने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं।
वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
आईपीएस प्रशांत सिंह ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान के आधार पर हमें स्वतंत्रता मिली। आज के दिन हम सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं। उन्होंने सभी भारतवासियों को चाहे वह देश में हो या विदेश में, आजादी के 77 वें वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है और हमें इसे उल्लास पूर्वक मनाना चाहिए।










