Monday, April 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जेल में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम से कैदी ने कहा जाकर कहो “PP” खोज रहा है, बाबूलाल ने ट्वीट कर हेमंत सरकार से पूछा ये सवाल

July 31, 2023
in Jharkhand, Top News
जेल में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम से कैदी ने कहा जाकर कहो “PP” खोज रहा है, बाबूलाल ने ट्वीट कर हेमंत सरकार से पूछा ये सवाल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सूत्र बता रहे हैं कि आज अहले सुबह रांची के होटवार जेल में छापा मारने गई टीम के लोगों से एक कैदी ने तुम की भाषा में जिले के दो बड़े अधिकारियों का नाम लेकर पूछा कि “वो दोनों नहीं आया है, किधर है वह दोनों? सिपाही ने सकपकाते हुए पूछा कि आप कौन हैं? कैदी ने कहा कि जाकर कहो “पीपी” खोज रहा है।

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में हुई थी छापेमारी

दरअसल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में सोमवार की अहले सुबह डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में छापेमारी हुई। जेल में छापेमारी की सूचना के बाद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। 3 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान पुलिस ने जेल में बंद एक-एक कैदियों की गहन तलाशी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा। छापेमारी टीम में डीसी और एसएसपी के अलावा एसडीओ, सिटी एसपी, डीएसपी, सिटी डीएसपी, सिल्ली डीएसपी, साइबर डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और 100 से ज्यादा पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।

किसकी सह पर बढ़ा हुआ है इन कैदियों का मनोबल- बाबूलाल

अब इसी छापेमारी को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर सवाल पूछा कि, इस बात में कितनी सच्चाई क्या है? और जेल में बंद सत्ता के दलाल का इतना मनोबल किसकी सह पर बढ़ा हुआ है कि वह ज़िले के सम्मानित अफ़सरों के लिये ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसा लगता है मानो वे लोग इसके घर के नौकर हों?

बाबूलाल मरांडी ने ईडी से की जांच की मांग

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन और ईडी को ट्वीट मामले की जांच की मांग की है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने ईडी से कहा है कि इस मामले की जाँच करे कि जेल में बंद उसके क़ैदी को ये “ताक़त” कहां से मिल रही है? अगर मेरी जानकारी पुख्ता है और दलाल जेल से ही अफ़सरों को हांक कर क़ानून की धज्जी उड़ा रहा है तो इस क़ैदी को किसी दूसरे राज्य के जेल में ट्रांसफ़र करायें।

Related Posts

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
Jharkhand

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?

April 19, 2026
झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.