Thursday, February 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: जनता दरबार में उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर निदेशक डीआरडीए ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

राशन, पेंशन, आवास और भूमि विवाद समेत 11 मामलों पर चर्चा

December 14, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: जनता दरबार में उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर निदेशक डीआरडीए ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, रविश राज सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, अबुआ आवास, भूमि सीमांकन, म्युटेशन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, मुआवजा, अतिक्रमण आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम सदर प्रखंड के जोबरईया निवासी दौलतिया कुंवर ने अपना आवेदन पत्र समर्पित करते हुए बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखतीं हैं तथा गरीबी के कारण अपनी लड़की गुंजा कुमारी की पढ़ाई लिखाई नहीं करा पा रही हैं। अतः उन्होंने आवेदन समर्पित करते हुए अपनी पुत्री का एडमिशन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कराने का आग्रह किया है। सदर प्रखंड के ही लगमा निवासी राम वचन मिस्त्री ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए सरकारी आवास का लाभ देने हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वह एक करीब परिवार से आते हैं जिनका पुश्तैनी खपरैल मकान है परंतु वह भी अब जर्जर अवस्था में है। पिछले दो से तीन बार सरकारी आवास का लाभ लेने हेतु सूची में उनका नाम आ चुका है परंतु अभी तक लाभ नहीं मिला है। उन्होंने अनुरोध करते हुए एक अदद सरकारी आवास का लाभ देने की मांग की है। मेराल प्रखंड के हासनदाग निवासी रविंद्र कुमार चौबे ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए अभिलेखागार गढ़वा से खतियान की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि अभिलेखागार गढ़वा में खतियान की प्रति प्राप्त करने के लिए उन्होंने आवेदन किया परंतु कई बार कोशिश करने के पश्चात भी अभी तक खतियान की प्रति प्राप्त नहीं हो सकी है, जिसके चलते अब उन्होंने अपना आवेदन पत्र जनता दरबार में समर्पित किया है। रमना प्रखंड के करचा निवासी पुटु वियार एवं नगर ऊंटारी प्रखंड के जतपुरा निवासी बलवंत शुक्ला ने अपनी भूमि का NH- 75 चौड़ीकरण कार्य में अधिगृहित हो जाने के फलस्वरूप मुआवजा भुगतान नहीं होने की शिकायत की है तथा उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है। इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा, जिसमें कुल 11 मामले प्राप्त हुए। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
Jharkhand

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

February 25, 2026
झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
Jharkhand

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!

February 24, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

February 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
  • झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.