रांची : सेना कब्जे वाली जमीन और अन्य मामलों को लेकर 6 दिनों की रिमांड पर लिए गए रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन से ईडी कार्यालय में पूछताछ जारी है। ईडी की विशेष अदालत ने पूछताछ की मंजूरी दी है। शनिवार को आईएएस छवि रंजन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान ईडी की ओर से छवि रंजन को 10 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी गई, लेकिन अदालत ने अभी सिर्फ छह दिनों की ही रिमांड की इजाजत दी।
काले ‘खेल’ का खुलासा होने की संभावना!
इससे पहले छवि रंजन को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था, और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। छह दिनों की पूछताछ में काले ‘खेल’ का खुलासा होने की संभावना है। यह पूछताछ 12 मई तक चलेगी।
खुलेंगे कई राज
पूछताछ के बाद उन्हें फिर से ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले अब उनसे अगले 6 दिनों तक जमीन घोटाले से जुड़े राज ईडी खुलवाएगी। जैसे-जैसे छवि रंजन की जुबान खुलेगी, वैसे-वैसे कई लोग और ईडी के रडार पर आएंगे।









