चान्हों थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है। पुलिस को पता चला कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल से चान्हों थाना अंतर्गत हुटार बाजार की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग टीम का गठन किया और एक चोर को खदेड़ कर पकड़ लिया।
पुलिस ने चेकिंग टीम का गठन किया
सुबह करीब 9:15 पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी के मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग टीम का गठन किया और चेकिंग शुरू की। मोटरसाइकिल जब रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया परंतु एक फरार होने में कामयाब रहा।

वैद्य कागजात मांगे तो कोई भी कागज नहीं दिया गया
पुलिस में जो मोटरसाइकिल से संबंधित वैद्य कागजात मांगे तो कोई भी कागज नहीं दिया गया। कड़ाई से पूछने पर पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की है। गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर चोरी की अन्य दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई ने चान्हों थाना प्रभारी रंजय कुमार, चान्हों थाना के संजय कुमार, चान्हों थाना से साजिद खान और जानू थाना का सशस्त्र बल शामिल रहा।









