- राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह नेमरा गांव पहुंचकर शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- गुरुजी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन
दिनांक 08/08/2025 दिन शुक्रवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद आदरणीय शिबू सोरेन के
चित्रों पर माल्यार्पण ,भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह, पदाधिकारीगण एवं शिक्षकगण लगभग 150 की संख्या में नेमरा गांव पहुंचकर आदरणीय शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए। तत्पश्चात झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात हुई।
कुलाधिपति बी एन साह ने कहा की परम आदरणीय शिबू सोरेन गुरुजी केवल एक राजनेता नहीं थे- वे झारखंड की आत्मा ,उसकी चेतना और संघर्षशील जन भावनाओं के प्रतीक थे। झारखंड ने केवल एक नेता नहीं ,अपना पथदर्शक, जननायक अभिभावक खो दिया है। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान में संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया है।

मौके पर विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी, प्रति कुलाधिपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण उपस्थित रहे।










