प्रवर्तन निदेशालय के कार्यकारी डायरेक्टर राहुल नवीन होंगे। इनकम टैक्स कदर से 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा यानी कि आईआरएस अधिकारी रह चुके राहुल नवीन सबसे सीनियर अधिकारी के तौर पर कार्यरत है। इसके साथ-साथ स्पेशल डायरेक्टर मुख्यालय के साथ ही ईडी निदेशक के पद की जिम्मेदारी भी अब निभाने वाले हैं। बता दें कि राहुल नवीन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और अपने कुशल व्यवहार एवं शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। राहुल नवीन के बारे में बोला जाता है कि वह बहुत कम बोलते हैं मगर अपनी कलम चलाने में बेहद माहिर है। इसके साथ ही कानूनी तरीके से वह अपना काम बेहद सुलझे हुए तरीके से करते हैं और उनकी गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में की जाती है।










