Monday, March 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, शिवलोक ग्राउंड में महती सभा को किया संबोधित

मेरा सौभाग्य है आपके साथ साथ बाबा बैधनाथ का दर्शन करने का मौका मिला- वसुंधरा राजे

June 14, 2023
in Jharkhand, Top News
vasundhara raje
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : मेरा सौभाग्य है कि देवघर के इस पावन भूमि पर आप सबों को संबोधित करने के साथ-साथ बाबा वैद्यनाथ के भी दर्शन का मौका मिला। यह वीरों की धरती है, शहीदों की धरती है और हमारे वीर माताओं की भी धरती है। यहां के खनिज संपदा जिसके विषय में पूरी दुनिया जानती है, और यहां के कोयला से दूसरे राज्यों में बिजली का उत्पादन होता है। ऊक्त बातें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपने संबोधन में कही।

वसुंधरा राजे ने मोदी के 9 साल के कार्यकाल को बताया बेमिसाल

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का आगमन बाबा बैधनाथ की नगरी देवघर में हुआ। वहीं वसुंधरा राजे सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बतलाते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शिवलोक ग्राउंड में वसुंधरा राजे सिंधिया ने एक महती सभा को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ऊर्जा भरने का काम किया और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की जमकर तारीफ़ की।

हेमंत सरकार पर वसुंधरा राजे ने साधा निशाना

साथ ही उन्होंने झारखंड के वर्तमान राज्य सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि है जब से यह सरकार बनी है ईडी के रडार पर है। इस सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ कर फेंक दें। इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और दर्जनों नेता मौके पर उपस्थित थे। वहीं देवघर एयरपोर्ट में उतरते ही भाजपा नेताओं ने उन्हें बुके प्रदान कर उनपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ-साथ दिखे और उन्हें अपनी गाड़ी पर बिठाकर एयरपोर्ट से निकले। इस दौरान उनके साथ दर्जनों गाड़ी और सैकड़ों मोटर साइकिल का काफिला भी था।

कल दुमका जायेंगी वसुंधरा राजे

महाजनसंपर्क कार्यक्रम के तहत झारखण्ड में इसकी शुरुआत देवघर से की गई है। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि विश्राम देवघर में ही करेंगी और बुधवार बाबा बैधनाथ का पूजा अर्चना कर दुमका कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगी। बताते दें कि भाजपा लोकसभा चुनाव में झारखण्ड की 14 की 14 सीट जितने का फार्मूला तैयार कर रही है इसमें संथाल परगना की राजमहल सीट भी शामिल है जो वर्तमान में भाजपा की झोली से दूर है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए गोड्डा लोकसभा में किए गए विकास कार्यों की रूपरेखा लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया।

रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

वहीं सारठ विधायक रणधीर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भी गोड्डा की सीट पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वोट से जीताकर पुनः भाजपा की झोली में डाले। कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, जिला अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नारायण दास, विधायक रणधीर सिंह, अमित मंडल, पूर्व सांसद अभय कांत प्रसाद, पूर्व विधायक अशोक भगत, देवेंद्र कुमार, मधुपुर के पूर्व प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह सहित दर्जनों नेता मंच पर उपस्थित थे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न! 82 मॉडल स्कूलों के लिए 19 जिलों के 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा – 100 अंकों की MCQ आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न
  • गढ़वा प्रशासन ने की त्रुटियों की सुधार! राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, नामों और पदस्थापन में हुई गलतियों को तत्काल ठीक किया
  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.