Wednesday, March 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मोरहाबादी में रजत पर्व का धमाकेदार क्लाइमेक्स: शिल्पा राव के सुर, ड्रोन शो की रोशनी, शिबू सोरेन नाटक ने रुलाया, हेमन्त-कल्पना परिवार संग झूमे!

झारखंड@25 के ग्रैंड सेलिब्रेशन में छऊ-झूमर-पाइका-सरायकेला की धूम, टॉम मुर्मू-शगुन पाठक ने बांधा समां, लाखों की भीड़ देर रात तक थिरकी।

November 17, 2025
in Jharkhand, Top News
मोरहाबादी में रजत पर्व का धमाकेदार क्लाइमेक्स: शिल्पा राव के सुर, ड्रोन शो की रोशनी, शिबू सोरेन नाटक ने रुलाया, हेमन्त-कल्पना परिवार संग झूमे!
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सपरिवार झारखंड स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित “रजत पर्व उत्सव” के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।
=========================
★ राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति का संगम बना “रजत पर्व उत्सव” का सांस्कृतिक मंच।
=========================
★ स्मृति- शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति श्रद्धा और प्रेरणा का केंद्र बनी।
=========================
ड्रोन शो और संगीत प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
=========================
रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के 25वें गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर “रजत पर्व उत्सव” का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के साथ इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव के रूप में मनाया तथा झारखंड की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

  • राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति का संगम बना “रजत पर्व उत्सव” का सांस्कृतिक मंच

राज्य की समृद्ध संस्कृति का भव्य प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्य की पारंपरिक कला और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। कलाकारों द्वारा झारखंड की विविध सांस्कृतिक विधाओं – अखरा जगान (झूमर), संथाली, कड़सा, खड़िया, मुंडारी, नागपुरी, घोड़ा, पाईका, सरायकेला छऊ एवं मानभूम छऊ – की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और राज्य की सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की।

  • स्मृति- शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति श्रद्धा और प्रेरणा का केंद्र बनी

स्मृति- शेष स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, रजत पर्व उत्सव का एक प्रभावशाली और भावपूर्ण आकर्षण रही। इस नाटक ने न केवल उनका जीवन दर्शाया, बल्कि उनके द्वारा झारखंडी समाज के लिए किए गए योगदान और समाज सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों को भी गहराई से उजागर किया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण झारखंड के आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागृति और सशक्तिकरण के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जिन्हें इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सजीव रूप में प्रस्तुत किया। उनके आदर्शों ने स्थानीय समुदायों को स्वयं की पहचान बनाए रखने और सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में किए गए गुरुजी के प्रयासों को रेखांकित किया ।इस नाट्य प्रस्तुति में स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के व्यक्तित्व के कई पहलुओं को उजागर किया गया, जैसे उनका संघर्ष भावना, नेतृत्व क्षमता, और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास। कलाकारों ने उनके जीवन के उन महत्वपूर्ण क्षणों को प्रभावशाली अभिनय और संवाद के साथ प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों के मन में असीम श्रद्धा और भावुकता उत्पन्न की।

  • ड्रोन शो और संगीत प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में भव्य ड्रोन शो का आयोजन हुआ, जिसमें ड्रोन की सहायता से आकाश में झारखंड की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। इसके दृश्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। लोकप्रिय बैंड “टॉम मुर्मू एंड बैंड” तथा इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक एवं प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका श्रीमती शिल्पा राव ने अपने गीतों की प्रस्तुति से मंच पर समां बाँध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा, लोग झारखंडी संगीत और लोकधुनों पर झूमते नजर आए। झारखंड की जनभावनाओं से जुड़े “रजत पर्व उत्सव” ने झारखंड की अस्मिता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर राज्यवासियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बालीवुड की मशहूर गायिका श्रीमती शिल्पा राव ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से शमा बांधकर कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।देर रात तक श्रोतागण शिल्पा राव के सुरों की गहराइयों में डूबते-उतराते रहे।


रजत पर्व उत्सव के अवसर पर मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा,कला- संस्कृति, खेल, युवा कार्य एवं पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार,उपायुक्त रांची , श्री मंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री राकेश रंजन समेत राज्य एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Posts

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026
सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.