रांची : लोजपा संरक्षक स्व. रामविलास पासवान की 77वीं जयंती मनाई गई। जिसमें लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वहां मौजूद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक जनशक्ति पार्टी (आर) झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में एक निजी कार्यालय के हॉल में पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मनाई गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की बात कही। चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान संगठन को मजबूत करने एवं उसके विस्तारीकरण हेतु विचार विमर्श की गई। आयोजन में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। जिसमें सभी लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए। प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश में लिए गए सभी निर्णय से राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अवगत कराया जाएगा।
आज के इस आयोजन में प्रमुख रूप से उमेश तिवारी, राजीव सिंह, अभिषेक राय, शिवजी कुमार, लाल बहादुर राम, हफीजुल हसन, उत्तम राम, आनंद पांडेय, संजीत कुमार द्विवेदी, ऋषिकेश राय, ज्योति हेरो, दिनेश सोनी, आकाश भारती, अमर मुंडा, प्रमोद एक्का, विष्णु सोनी, आनंद वर्मा, प्रियंका कुमारी, नरेंद्र सिंह, भोला राय, पवन तिवारी, चंद्रशेखर, छोटू राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।










