Saturday, February 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रामदास सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि: हेमन्त सोरेन की घोड़ाबांधा में मार्मिक विदाई

मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलन के नायक और शिक्षा सुधारक को याद कर जताई गहरी संवेदना

August 20, 2025
in Jharkhand, Top News
रामदास सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि: हेमन्त सोरेन की घोड़ाबांधा में मार्मिक विदाई
Share on FacebookShare on Twitter

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्मृति -शेष पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन जी के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे, उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
==================
◆ मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना की, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर जताई संवेदना, बंधाया ढाढ़स
==================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा- दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन बाद रामदास सोरेन जी के इस तरह चले जाने की पीड़ा मेरे लिए असहनीय
==================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा- स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में लंबे समय तक चले झारखंड आंदोलन में रामदास सोरेन जी का अहम योगदान रहा था
=================
◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- रामदास सोरेन जी अपने सार्वजनिक जीवन में लोगों के दुःख – दर्द , परेशानियों और समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहे _*
=================

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे दिवंगत रामदास सोरेन जी के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत रामदास सोरेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की। विदित हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी का 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के बाद रामदास सोरेन जी का निधन इस राज्य के साथ मेरे लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु और मेरे बाबा शिबू सोरेन जी के निधन के एक पखवाड़े के अंदर ही रामदास सोरेन जी के इस तरह चले जाने की पीड़ा मेरे लिए असहनीय है। मन व्याकुल और व्यथित है। उनका निधन इस राज्य के साथ मेरे लिए अपूरणीय क्षति है। इस वजह से जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है।

संघर्ष से बनाई थी पहचान, झारखंड आंदोलन में था अहम योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत रामदास सोरेन जी ने संघर्ष से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में अलग झारखंड की खातिर हुए आंदोलन में अहम योगदान दिया था। उनका व्यवहार काफी सरल और सहज था। एक आंदोलनकारी के साथ उनका व्यापक सामाजिक सरोकार था। वे अपने सार्वजनिक जीवन में आम लोगों के दुःख -दर्द और समस्याएं दूर करने के लिए हमेशा खड़े रहे। वे अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व और कार्य सदैव उर्जा प्रदान करता रहेगा।

बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, लगातार कर रहे थे प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री के रूप में रामदास सोरेन जी काफी बेहतर कार्य कर रहे थे। सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए उन्होंने कई नई पहल की थी। सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना मजबूत करने का काम तेज गति से हो रहा था। गांव- देहात के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ उनका समग्र विकास हो, इसपर उनका विशेष जोर था।

रामदास सोरेन जी को शत -शत नमन।

Related Posts

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 20, 2026
आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
Jharkhand

आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

February 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.