- रामगढ़ जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन।
- जवाहर लाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में दोनों वर्ग में गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय और केजीबीवी मांडू की टीम रही विजेता।
रामगढ़: शुक्रवार को खेलो झारखंड अंतर्गत झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद रामगढ़ द्वारा आयोजित जवाहर लाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में किया गया। जिसमें पतरातू और मांडू प्रखंड के अंडर 15 बालक अंडर 17 बालिका और बालक वर्ग की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें अंडर 15 बालक और 17 बालक दोनों वर्ग में गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ की टीम विजेता रही। वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मांडू विजेता रही। वहीं पवन क्रूस भुरकुंडा की टीम उपविजेता रही। सभी विजेता और उप विजेता टीम को अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। सभी विजेता टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला से प्रतिनिधत्व करेगी। मौके पर एपीओ कुमार राज, बलबिंदर सिंह, कमरुद्दीन अंसारी,शेखर कुमार, दीपक कुमार सिंह, सोनू करमाली, अरुण कुमार, रविन्द्र कुमार, कमल कुमार महतो सहित कई पदाधिकारी और शारीरिक शिक्षा शिक्षक मौजूद थे।
रिपोर्ट:- कुमार मिश्रा