रांची : बकरीद त्योहार को देखते हुए इन दिनों रांची के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। रांची में बकरीद को लेकर बकरे का बाजार सज गया है। फत्तेउल्लाह रोड के समीप सजे बाज़ार में ख़रीददारों की खूब भीड़ लग रही है। रांची से हटकर दूर दराज से भी लोग यहां बकरा खरीदने आते हैं।
शेरा नाम के बकरे की डिमांड ज्यादा
फत्तेउल्लाह रोड के समीप सजे बाजार की बात करें तो यहां 10,000 से लेकर 55000 तक की कीमत का बकरा उपलब्ध है। यहां शेरा नाम के बकरे की चर्चा खूब हो रही है। वैसे तो सुल्तान, शाहरुख खान, सलमान खान के नाम के बकरे की भी चर्चा जोरो पर है, लेकिन शेरा नाम के बकरे की डिमांड ज्यादा है। ऐसे में कहा जाए तो इस बाद सलमान खान, शाहरुख खान और सुल्तान पर शेरा भारी पड़ गया है।
जानिए बकरे मालिक ने क्या कहा ?
बकरे के मालिक ने बताया कि 3 साल की मेहनत के बाद इस कद काठी का बकरा तैयार होता है। हर साल इस बाज़ार में आते हैं। एक बकरे मालिक ने बताया कि वे 16 बकरा लेकर आये थे और सब बिक गया सिर्फ एक ही रह गया है।
क्या बोले ग्राहक ?
वहीं ग्राहकों की मानें तो इस साल बकरे का रेट ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अगर 20-25 हज़ार तक बात बन गयी तो घर लेकर जाऊंगा। ग्राहक ने बताया की हर साल वे इस बाजार से बकरा लेकर जाते हैं। यहां विभिन्न वैरायटी के बकरे मिल जाते हैं। इसलिए यहां से लेकर जाते हैं। साथ की बकरीद पर्व को लेकर भी अपनी बात रखी।
बाजार में खूब हो रही बकरे की खरीददारी
बता दें कि राजधानी रांची के कर्बला चौक, कांके बाजार, हिंदपीढ़ी सहित विभिन्न इलाकों में बकरे का बाजार पूरी तरह से सजा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बकरे की बिक्री खूब हो रही है। बकरे की बाजार में लोगों की भीड़ भी बहुत ज्यादा है। रांची के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग खरीददारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। 29 जून को देशभर में बकरीद मनाया जाएगा। ऐसे में बकरे की खरीददारी करने के लिए अब सिर्फ दो दिन ही रह गया है। इसलिए बाजार में रौनक बढ़ गयी है।









